फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BKU officials will surround Gabhana toll plaza on May 7

Aligarh: निशुल्क नहीं गुजरने दिए जा रहे वाहन, भाकियू 7 मई को घेरेंगे गभाना टोल प्लाजा

Fri, 03 May 2024 02:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 03 May 2024 02:38 AM IST
सार

भाकियू का आरोप है कि टोल कर्मियों को मोबाइल पर संदेश देने के बाद भी उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। 7 मई को गभाना टोल का घेराव किया जाएगा।

विज्ञापन
BKU officials will surround Gabhana toll plaza on May 7
टोल मैनेजर दिनेश कुमार को ज्ञापन देते भाकियू के पदाधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

गभाना टोल प्लाजा से भाकियू के पदाधिकारियों के वाहन निशुल्क नहीं गुजरने को लेकर जारी रार थम नहीं रही है। 2 मई को भाकियू पदाधिकारियों ने टोल प्लाजा के मैनेजर को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि समाधान नहीं हुआ तो वह आगामी 7 मई से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन


पदाधिकारियों ने कहा कि टोल कर्मियों को मोबाइल पर संदेश देने के बाद भी उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने अपनी मांगों को लेकर टोल मैनेजर को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष बुलंदशहर अरब सिंह के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने टोल मैनेजर दिनेश कुमार को दिए ज्ञापन में कहा कि संगठन के पदाधिकारियों के वाहनों को संदेश देने के बावजूद निशुल्क नहीं गुजारा जा रहा है।
विज्ञापन


शुल्क लेकर अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। जिससे पदाधिकारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि आगामी 7 मई को टोल का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर लीलू प्रधान, कपिल चौधरी, आलोक चौधरी, शब्बीर ठेकेदार, कालू चौधरी, अरविंद चौधरी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed