{"_id":"6adfbc939e6ae216fd0110df","slug":"bku-harpal-extends-support-to-the-farmers-and-laborers-movement-aligarh-news-c-2-1-ald1025-1098554-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: किसान-मजदूरों के आंदोलन को भाकियू हरपाल ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: किसान-मजदूरों के आंदोलन को भाकियू हरपाल ने दिया समर्थन
विज्ञापन
किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 17वें दिन भी जारी रहा। भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने साथियों के साथ पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।
राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रमेश कुमार अत्री के नेतृत्व में टप्पल ब्लॉक परिसर में धरना चल रहा है। इसकी अध्यक्षता रामचंद्र सरदार ने की, जबकि संचालन साबिर खान मेवाती ने किया। धरने को संबोधित करते हुए चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करना सराहनीय है। उन्होंने आंदोलन में जुटे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को तन, मन और धन से हर स्तर पर सहयोग देने का आश्वासन दिया।
उन्होंने टप्पल क्षेत्र के किसानों और मजदूरों से एकजुट होकर आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की। कहा कि चौधरी रमेश कुमार अत्री किसानों और मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। इस अवसर पर चौधरी रमेश कुमार अत्री, साबिर खान मेवाती, रतन सिंह भगत, रामचंद्र सरदार, इस्लाम सैफी, चौधरी मुकेश कुमार, चौधरी वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।