फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP workers create ruckus at CMO office Aligarh

Aligarh: सीएमओ दफ्तर पर भाजपाइयों का हंगामा, हुई नोकझोंक, गोंडा सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक हटाए

Tue, 04 Nov 2025 03:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 04 Nov 2025 03:45 PM IST
सार

भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि 16 अक्तूबर को गोंडा सीएचसी पर मरीज को दिखाने के लिए सीएचसी पहुंचे तो वहां कोई चिकित्सक नहीं मिला। डॉ. नितिन के आवास पर गए तो वह आपत्तिजनक स्थिति में पड़े मिले।

विज्ञापन
BJP workers create ruckus at CMO office Aligarh
कार्यालय में सीएमओं से वार्ता करते भाजपा के पदाधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा के मंडल अध्यक्ष विशाल चौधरी के खिलाफ सीएसची में घुसकर तोड़फोड़ का मुकदमा दर्ज होने से नाराज भाजपाइयों ने 3 नवंबर को सीएमओ के कार्यालय पहुंच कर डेढ़ घंटे तक नारेबाजी की और हंगामा किया। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी से जमकर नोकझोंक भी हुई। भाजपा नेता गोंडा सीएचसी के चिकित्साधीक्षक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। हंगामा बढ़ने पर सीएमओ ने चिकित्साधीक्षक को हटा दिया।

विज्ञापन


3 नवंबर को भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिलाध्यक्ष धर्मवीर लोधी के साथ 20-25 कार्यकर्ता सीएमओ कार्यालय पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि 16 अक्तूबर को गोंडा सीएचसी पर मरीज को दिखाने के लिए सीएचसी पहुंचे तो वहां कोई चिकित्सक नहीं मिला। डॉ. नितिन के आवास पर गए तो वह आपत्तिजनक स्थिति में पड़े मिले। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


इस मामले में विभाग की ओर से प्रारंभिक जांच में भाजपा के एक स्थानीय नेता को भी वीडियो से जोड़ा गया। जिसके आधार पर उनके मंडल अध्यक्ष विशाल चौधरी खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। हंगामे को देखते हुए सीएमओ ने गोंडा अधीक्षक को हटाकर खैर के शिवाला पीएचसी पर तैनात डॉ. विकास गुप्ता को गोंडा सीएचसी अधीक्षक के पद पर तैनात कर दिया है। यह फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 अक्तूबर को ही अधीक्षक के वीडियो को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन विभाग ने केवल भाजपा नेता पर मुकदमा ठोक दिया, जबकि असली आरोपी अधीक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह पक्षपातपूर्ण रवैया असहनीय है। - धर्मवीर लोधी, जिलाध्यक्ष, भाजयुमो


इमरजेंसी में अस्पताल पहुंचे मरीज का उपचार न करना चिकित्सकीय मर्यादा के खिलाफ है। इस कारण सीएचसी अधीक्षक को तत्काल हटा दिया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक को पत्र भेज दिया गया है। - डॉ. नीरज त्यागी, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed