{"_id":"5fbd60ac8ebc3e1a22572980","slug":"bjp-worker-beaten-policemen-aligarh-news-ali249517720","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ता ने सिपाही को पीटा, दरोगा के लात मारी, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ता ने सिपाही को पीटा, दरोगा के लात मारी, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता दारोगा से हाथापाई करते।
- फोटो : CITY OFFICE
महानगर के थाना गांधी पार्क क्षेत्र के मोहल्ला नौरंगाबाद में एक झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस और भाजपा कार्यकर्ता के बीच विवाद हो गया। इस दौरान मारपीट और हाथापाई भी हुई। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता व जस्ता कारोबारी मनीष गुप्ता निवासी मानिक चौक (पूर्व में महावीरगंज भाजपा मंडल के मंत्री) ने अपने साथी संग मिलकर सिपाही की वर्दी फाड़ते हुए बटन नोच लिए और दरोगा के लात मारी। बाद में किसी तरह पुलिस दोनों को थाने ले गई। खबर पर वहां तीन भाजपा विधायक पहुंच गए, जहां दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। बाद में विधायकों के हस्तक्षेप पर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया और दोनों को विधायक थाने से छुड़ा ले गए।
इस मामले में आईजी स्तर तक बात पहुंचने पर थाना गांधी पार्क के इंस्पेक्टर मणिकांत शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
नौरंगाबाद क्षेत्र में मुखिया जी की धर्मशाला पर एक होटल में सोमवार की देर रात एक समारोह में दो पक्ष खाना खा रहे थे। अचानक किसी बात पर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष से जुड़ा
विज्ञापन
व्यक्ति भाजपा कार्यकर्ता मनीष गुप्ता बताया गया। मामला बढ़ते देख आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। कुछ ही देर में मौके पर लैपर्ड सिपाही और थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस के अनुसार जिस वक्त लैपर्ड पहुंची, उस वक्त मनीष व उसका साथी अवधेश निवासीगण मानिक चौक वीरेंद्र नाम के व्यक्ति से मारपीट कर रहे थे। जब उन्हें लैपर्ड सिपाही राजकुमार ने रोका तो उसके साथ भी मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। इसी बीच हल्का दरोगा संजीव कुमार मौर्य पहुंचे तो उनके भी लात मारते हुए उनसे गाली-गलौज और जमकर अभद्रता की गई। बाद में थाने से अन्य फोर्स बुला ली गई। किसी तरह दोनों को पकड़कर थाने ले जाया गया।
सूचना पाकर भाजपा विधायक संजीव राजा, अनिल पाराशर व रविंद्रपाल सिंह भी थाने पर पहुंच गए। उनके पहुंचने के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के प्रति खेद व्यक्त करते हुए समझौता कर लिया। लेकिन इस बीच मामला आईजी व एसएसपी आदि उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया। मनीष ने उल्टा पुलिस पर थाने ले जाकर पीटने का आरोप लगाया। जिसके बाद एसएसपी मुनिराज जी ने थाना गांधी पार्क के इंस्पेक्टर मणिकांत शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं दरोगा संजीव कुमार की ओर से मनीष व अवधेश पर मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, अभद्रता आदि आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसमें सिपाही राजकुमार से मारपीट, वर्दी के बटन तोड़ने व दरोगा के लात मारने का आरोप है।
-इस मामले में प्रारंभिक स्तर पर इंस्पेक्टर की लापरवाही मानी गई है। उनके स्तर से प्रकरण को मैनेज नहीं किया जा सका। इसी के चलते उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। बाकी दोनों पक्षों के आरोपों की जांच सीओ द्वितीय को सौंपी गई है। जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
मुनिराज जी एसएसपी