फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP woman leader video viral

गंभीर आरोप लगा भाजपा महिला नेता ने वीडियो किए वायरल

Sat, 26 Sep 2020 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
BJP woman leader video viral
भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में पदाधिकारी रहीं एक महिला और अन्य नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप से पार्टी में खलबली मची हुई है। इस महिला नेता ने बृहस्पतिवार को पार्टी के कुछ पदाधिकारियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब इस महिला नेता ने शुक्रवार को वही आरोप लगाते हुए कई वीडियो वायरल कर मामला गर्मा दिया है। भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की इस पूर्व पदाधिकारी ने लगभग चार वर्ष पूर्व भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष इमरान सैफी ने उनको पदाधिकारी बनाया था। इस महिला नेता का आरोप है कि पद के लिए उससे 25 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद से ही उसका आर्थिक और यौन शोषण होने लगा। जब उसने विरोध करना शुरू किया तो धमकियां मिलीं। अब उसको जान का खतरा पैदा हो गया है। इस संबंध में उसने जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह को पत्र लिख कर सुरक्षा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

गौर हो कि महिला नेता ने बृहस्पतिवार को थाना देहलीगेट में इमरान सैफी, आसिफ कुरैशी, भूरा भारती उर्फ अफसर, अब्दुल अनवर सैफी सहित एक अज्ञात पर मारपीट, छेड़खानी सहित अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे के विरोध में बृहस्पतिवार रात को ही कई भाजपा नेता देहलीगेट थाने में जुटे और इसे वापस करने का दबाव बनाया। इन नेताओं का कहना था कि इमरान और दूसरे लोगों को फंसाया जा रहा है। महिला नेता लॉटरी का अवैध काम करती है, जिससे उसका तगादेदारों से झगड़ा होता रहता है। मुकदमा उस पर होना चाहिए। पुलिस अधिकारियों के द्वारा जांच करने के बाद कार्रवाई करने के आश्वासन पर भाजपाई लौट आए थे। लेकिन शुक्रवार को महिला नेता ने वही आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल कर दी हैं। अब इससे मामला तूल पकड़ गया है।
विज्ञापन

लॉटरी की आड़ ली गई : महिला नेता
रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला नेता ने शुक्रवार को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह को पत्र लिख कर कहा कि उसके यहां जो लॉटरी का भुगतान रह गया है, उसको वह जल्द ही पूरा करा देगी। वह अभी तक सबका भुगतान करती रही है। आगे भी एक दो महीने में जल्द ही लोगों का बाकी भुगतान कर देगी। उसको थोड़ी मोहलत दिलाई जाए। इस पत्र पर जिलाधिकारी ने एसओ देहलीगेट को तत्काल उचित कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed