फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP will win 17 municipal corporations of the state now: Bhupendra Chaudhary

अबकी प्रदेश की 17 नगर निगम जीतेगी भाजपा : भूपेंद्र चौधरी

Mon, 03 Oct 2022 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:42 AM IST
सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि इस बार भाजपा प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में जीत का परचम लहराएगी।पिछली सरकारों में भ्रष्टाचार हुए और वे उसका हिस्सा थे।वहां से लौटकर आने के बाद विधायक कोल अनिल पाराशर के आवास पर भोजन पर गए।

विज्ञापन
BJP will win 17 municipal corporations of the state now: Bhupendra Chaudhary
जीटी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में भाजपा की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भ? - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि इस बार भाजपा प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में जीत का परचम लहराएगी। पिछले चुनाव में 16 में से अलीगढ़ व मेरठ को छोड़कर 14 सीटें जीती थीं। उन्हें भी जीता जाएगा और नई बनी शाहजहांपुर सीट को भी जीता जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की भी बनती है। वे तैयारियों में जुट जाएं। ये हमारी लोक सभा चुनाव की तैयारियों का हिस्सा है उसी चुनाव की तैयारियों के बीच यह चुनाव लड़ा जाएगा। हमारी तैयारी 2024 के चुनाव में प्रदेश की उन 14 सीटों को भी जीतना है, जिन्हें 2019 में हम हार गए थे।
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष ने ये बातें रविवार को यहां जीटी रोड रघुनाथ पैलेस पर मंडल के चारों जिलों की संगठनात्मक बैठक में संबोधन के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में पहले से भी ज्यादा मजबूती से काम किया जा रहा है। सभी नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों पर मजबूत प्रत्याशी उतारे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर व चेयरमैन की हर सीट पर कमल के फूल का चुनाव चिह्न होगा और उन्हें हम जीतेंगे। इसके लिए तैयारियां जारी हैं। उन 14 लोकसभा सीटों पर विशेष फोकस है, जहां हम हारे थे। वहां पार्टी के केंद्रीय मंत्री स्तर के नेताओं ने प्रवास शुरू कर दिया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संदेश देते हुए कहा कि कई दशक की मेहनत के बाद हम यहां पहुंचे हैं।
यह पार्टी का व हर कार्यकर्ता का स्वर्णिम काल है। पिछली पांच-छह पीढ़ियां पार्टी को यहां तक पहुंचाने में लगी हैं। एक समय था कि जब लोग इसे कुछ लोगों की, फिर क्षेत्र विशेष की पार्टी बताते थे। मगर अब इसे मुस्लिम विरोधी पार्टी बताकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जाता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सबकी पार्टी है। भाजपा, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का एक ही नारा है सबका साथ, सबका विकास। उन्होंने भाजपा द्वारा किए गए कार्य गिनाते हुए परमाणु शक्ति, कश्मीर मुद्दा, मंदिर मुद्दा आदि गिनाए और कहा कि अटल जी ने परमाणु ताकत दी तो मोदी जी ने धारा 370 खत्म की व राम मंदिर का निर्माण शुरू कराया है।
अब पार्टी समान आचार संहिता लागू करने पर काम कर रही है। विकास भी तेज गति से चल रहा है। अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें मेहनत करनी है और हर छोटी बड़ी जिम्मेदारी निभानी है। हार जीत का परिणाम नहीं देखना, बल्कि चुनाव लड़ाना है।
इस मौके पर एटा सांसद राजवीर सिंह, हाथरस सांसद राजवीर सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, मंत्री अनूप प्रधान, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, पूनम बजाज, प्रमोद गुप्ता, श्रीचंद्र शर्मा, अश्वनी त्यागी, देवेंद्र कुमार, हाथरस जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, एटा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, विधायक मुक्ता राजा, ठा.जयवीर सिंह, अनिल पाराशर, रविंद्र पाल सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह राजकुमार सहयोगी, विधायक अंजुला माहौर, पूर्व विधायक संजीव राजा, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, श्यौराज सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस दौरान पहले संगठन पदाधिकारियों संग और दूसरे दौर में जनप्रतिनिधियों संग बैठक हुई।
सपा पर प्रहार, मुलायम से अखिलेश तक आई पार्टी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इशारों इशारों में सपा पर तीखा तंज कसा। कहा कि भाजपा ने पिछले 30 वर्ष में 15 राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेशाध्यक्ष बदल दिए। मगर सपा इस दौर में मुलायम सिंह यादव से अखिलेश यादव तक ही पहुंच पाई है।
अलीगढ़-मेरठ नगर निगम पर पार्टी का फोकस
भाजपा अध्यक्ष ने इशारों इशारों में साफ कहा कि पिछले निकाय चुनाव में हम अलीगढ़ व मेरठ सीट हारे थे। इन दोनों सीटों पर विशेष फोकस है और इस बार हमें हारना नहीं है। इसी तरह से अभी से अपने अपने काम में जुट जाना है।
ये भी रहे मौजूद
पूर्व जिलाध्यक्षगण देवराज सिंह, गोपाल सिंह, नत्थी सिंह, निकाय चुनाव प्रभारी सुनील पांडेय, राजीव शर्मा, मधुलिका राघव, अमित चौधरी, पुष्पेंद्र पचौरी, संजय गोयल, सुशील मित्तल, मीना कुमारी, कल्याण सिंह, मधु मिश्रा, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता, अमित गोस्वामी, सुधा सिंह, वैभव गौतम, यतेंद्र वाई के, जितेंद्र जीतू, हिमांशु शर्मा, शैलेन्द्र गुप्ता, रविराज सक्सेना, राहुल जैन, अजय गुप्ता, विशाल देशभक्त, मंजू सैनी, जितेंद्र तोमर, के के शर्मा, संजू बजाज, इमरान सैफी, संजय शर्मा, सुभाष सुभानु, मुकेश मदन, देवेंद्र शर्मा, देवेंद्र सैनी, जगदीश महाजन, राधेश्याम सिंह, सत्यप्रकाश वर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
खुद भ्रष्टाचार में शामिल रहे, तब क्यों चुप थे
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम सभी 17 सीटें जीतेंगे। नरेंद्र मोदी द्वारा 5जी शुभारंभ पर अखिलेश द्वारा की गई टिप्पणी पर इतना ही कहा कि वे जब भ्रष्टाचार में शामिल थे, तब कुछ नहीं बोलते थे। पिछली सरकारों में भ्रष्टाचार हुए और वे उसका हिस्सा थे। उनकी खुद की सरकार में गुंडाराज, अत्याचार, लूट और डकैती चरम पर थी। भाजपा ने उसे खत्म किया है। मगर अब 5जी शुभारंभ पर टिप्पणी कर रहे हैं। उन्हें पहले पिछले दौर को देख लेना चाहिए।

देर रात तक कार्यकर्ताओं से मुलाकात जारी
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष संगठन के कार्यक्रम के बाद गांधी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए। इसके बाद नुमाइश मैदान में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए गए। इसके बाद वे सांसद के पैतृक गांव में आयोजित कार्यक्रम में गए। वहां से लौटकर आने के बाद विधायक कोल अनिल पाराशर के आवास पर भोजन पर गए। फिर सर्किट हाउस पहुंचकर देर रात तक कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान अलग अलग स्वागत का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed