फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP will score a hat-trick or the opposition will snatch the chair

Aligarh News: भाजपा बनाएगी हैट्रिक या विपक्ष छीनेगा कुर्सी

Tue, 04 Jun 2024 05:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
BJP will score a hat-trick or the opposition will snatch the chair
फैसला आज...भाजपा बनाएगी हैट्रिक या विपक्ष छीनेगा कुर्सी
विज्ञापन

सब हेड....
लोकसभा चुनाव: 39 दिन लंबा इंतजार खत्म, त्रिकोणीय मुकाबले में तीनों खेमों में तनाव चरम पर, दोपहर बाद सामने होगा नया सांसद
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व का परिणाम आज मंगलवार को आएगा। अलीगढ़ का नया सांसद दोपहर बाद तक सबके सामने होगा। 26 अप्रैल को मतदान के बाद बेसब्री से चल रहा 39 दिन का इंतजार खत्म हो जाएगा। परिणाम की घड़ी नजदीक आते हर मन में एक ही सवाल है कि आखिर सांसद कौन होगा? त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा के लगातार दो बार के सांसद सतीश गौतम हैट्रिक बनाएंगे या फिर विपक्षी सपा-कांग्रेस प्रत्याशी चौ.बिजेंद्र सिंह या बसपा प्रत्याशी हितेंद्र उपाध्याय बंटी उनसे सीट छीनेंगे। मोदी की गारंटी के बीच जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा ? ये दोपहर तक साफ हो जाएगा। परिणाम के तनाव के बीच तीनों खेमों में मतगणना की तैयारियों को देर रात तक अंतिम रूप दिया जाता रहा।

राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जाने वाली इस सीट पर भाजपा के सतीश गौतम का पिछले दो बार से कब्जा है। पिछले चुनाव की तरह इस बार भी सतीश गौतम को टिकट के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। पहली सूची में उनकी टिकट रोके जाने के बाद तमाम तरह के सवाल खड़े हुए। मगर वे टिकट लाने में सफल रहे। इसी तरह पूर्व सांसद सपा प्रत्याशी चौ.बिजेंद्र सिंह ने भी टिकट लाने में खासे प्रयास किए और सभी दावेदारों को पछाड़कर टिकट हासिल की। वहीं बसपा ने नए ब्राह्मण चेहरे हितेंद्र उपाध्याय बंटी पर दांव लगाकर सभी को चौंका दिया। भाजपाई खेमा सबसे ज्यादा बसपा के इस कदम से परेशान रहा। अब देखना है कि परिणाम क्या होगा। चुनाव में चली उठापटक के बीच मोदी ने अपनी गारंटी दी। भाजपा प्रत्याशी को विरोध का भी सामना करना पड़ा। जिसका लाभ सपा प्रत्याशी ने लिया और उनके पक्ष में ध्रुवीकरण भी दिखा। बसपा ने भी ब्राह्मणों में सेंधमारी की। इसलिए सभी दल परिणाम को लेकर तनाव में हैं।
विज्ञापन


----

--तीनों की ये हैं तैयारी--

-भाजपा:-भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल लाला के अनुसार एजेंटों के अलावा खुद सांसद प्रत्याशी सतीश गौतम मतगणना स्थल के अंदर रहेंगे। सभी की ड्यूटी लगा दी गई है। बाकी कार्यकर्ता, पदाधिकारी व नेताओं और जनप्रतिनिधियों को धनीपुर मंडी के सामने गेस्ट हाउस में बैठाने के इंतजाम किए गए हैं। सभी वहीं एकत्रित होंगे। हमारी जीत तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सपा:-सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर के अनुसार प्रशासन निष्पक्षता, पारदर्शिता के साथ मतगणना कराए। मतगणना की सीसीटीवी कैमरे से मॉनिटरिंग हो। डाक मतपत्र के परिणाम ईवीएम से पहले जारी किए जाएं। मतगणना मे गड़बड़ी की शंका होने पर प्रशासन कार्यकर्ताओं की लिखित शिकायतों पर अमल करे। मतगणना स्थल के बाहर भी जगह के अनुसार कार्यकर्ता व समर्थक रहेंगे।

-बसपा:-पार्टी जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्रा के अनुसार मतगणना स्थल के सामने महादेव वाटिका है, जहां पर बसपा के अभिकर्ता और समर्थक रुकेंगे। सुबह चाय-नाश्ता करने के बाद अभिकर्ता अपने निर्धारित विधानसभा क्षेत्र के टेबल पर पहुंच जाएंगे, जबकि पार्टी के समर्थक यहीं पर तब तक रुके रहेंगे, जब तक मतगणना संपन्न नहीं हो जाती है। पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है।

--
मतगणनास्थल के साथ-साथ शहर में भी सुरक्षा इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
अलीगढ़। धनीपुर मंडी में होने वाली मतगणना के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले भर में पैनी नजर रखी जाएगी ताकि कोई भी किसी प्रकार की अफवाह फैलाकर माहौल खराब न कर दे। शहर व जिलेभर में सेक्टर व्यवस्था लागू करते हुए पुलिस फोर्स एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। संबंधित थानेदार अपने-अपने इलाकों में भ्रमणशील रहकर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि परिणाम चाहें भले ही कुछ भी रहें, वह कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखें। डीएम विशाख जी एवं एसएसपी संजीव सुमन ने साफ किया है कि मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विजयी प्रत्याशी एवं समर्थक जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। डीएम व एसएसपी ने मतगणना में लगे पुलिस फोर्स की ब्रीफिंग करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस अधीक्षक नगर मृगांक पाठक, पुलिस अधीक्षक देहात पलाश बंसल, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश चंद्र उत्तम आदि मौजूद रहे।
-------

1500 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
प्रशासनिक स्तर से मतगणना के लिए सुरक्षा के त्रिस्तरीय इंतजाम किए गए हैं। पैरा मिलिट्री फोर्स के अलावा सीआरपीएफ, आरएएफ, पीएसी के अलावा करीब 1500 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। इनके अलावा पांच एसपी, 10 सीओ, 20 इंस्पेक्टर, 250 सब इंस्पेक्टर, 50 एलआईयू कर्मी, फायर ब्रिगेड कर्मी मौजूद रहेंगे। मतगणना स्थल के अलावा बाहर रोड तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। पैरा मिलिट्री फोर्स की निगरानी में ही ईवीएम स्ट्रांग रूम से मतगणना हॉल तक आएंगी। इसके लिए स्ट्रांग रूम से टेबल तक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रहेगी।
----
अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र में चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी
प्रत्याशी का नाम, पार्टी

01- बिजेंद्र सिंह, समाजवादी पार्टी

02- सतीश कुमार गौतम, भारतीय जनता पार्टी

03- हितेंद्र कुमार उपाध्याय उर्फ बंटी, बहुजन समाज पार्टी

04- मनोज कुमार उर्फ मनोज लोधी, समान अधिकार पार्टी

05- मनोज कुमार शर्मा एडवोकेट, लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी

06- राजकुमार, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी

07- सतीश कुमार, स्वतंत्र जनताराज पार्टी

08- सुरेंद्र, मौलिक अधिकारी पार्टी

09- केशव देव उर्फ पंडित केशव देव गौतम

10- दिलीप शर्मा एडवोकेट, निर्दलीय

11- महेश चंद्र शर्मा, निर्दलीय

12- राजेश कुमार, निर्दलीय

13- सतीश कुमार, निर्दलीय

14- ज्ञानी राम, निर्दलीय

----
विजयी जुलूस रहेगा प्रतिबंधित
अलीगढ़। जिला अधिकारी एवं डीएम विशाख जी ने कहा है कि विजेता प्रत्याशी के विजयी जुलूस निकालने पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने मतगणना कार्मिकों को मतगणना की पारदर्शिता को बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि जरा सी चूक एवं लापरवाही संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। मतगणना में गलती अक्षम्य होगी। 45 दिन तक सभी ईवीएम वेयर हाउस में सुरक्षित रहेंगी। इसके बाद चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अन्य स्थानों पर भेजा जाएगा। मतगणना केंद्र व जनपद में अराजकता करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

--
गरमी को लेकर भी किए गए इंतजाम

अलीगढ़। एसएसपी संजीव सुमन ने बताया कि मतगणना के दौरान गर्मी से बचाव के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। ओआरएस और पीने का पानी उपलब्ध रहेगा। सुरक्षाकर्मी खुले में खड़े न हों इसलिए कई स्थानों पर टिनशेड बनाए गए हैं। सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वह छांव में ही खड़े हों और गर्मी से अपना बचाव करने के साथ ही मुस्तैदी भी दिखाएं। इस अवसर पर सीडीओ आकांक्षा राना, एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट, एडीएम प्रशासन पंकज कुमार, एडीएम न्यायिक अखिलेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed