{"_id":"60df4e028ebc3e3bb07efe15","slug":"bjp-supported-members-reached-the-neighboring-district-city-office-news-ali2670992105","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं अध्यक्ष पद चुनावः समीपवर्ती जनपद में पहुंच गए भाजपा समर्थित सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं अध्यक्ष पद चुनावः समीपवर्ती जनपद में पहुंच गए भाजपा समर्थित सदस्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव है। उत्तराखंड में शाही दावत का आनंद ले रहे भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को अब समीपवर्ती जनपद में पहुंचा दिया गया है। यह भी पता चला है कि मतदान के लिए सदस्यों को मत पत्र का प्रारूप दिखाकर अभ्यास कराया जा रहा है, ताकि मतदान के दौरान किसी तरह की चूक न हो। अधिकतर सदस्यों के मोबाइल स्विच ऑफ हैं।
सदस्य कहां है, इसको गोपनीय रखा गया है। सूत्रों पर भरोसा करें तो आज हवन-पूजन कर सदस्यों ने भाजपा प्रत्याशी वियज सिंह को जिताने का संकल्प लिया है। सदस्यों को मत पत्र का प्रारूप दिखाकर मतदान का अभ्यास कराया जा रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि विजय सिंह के नाम के सामने एक लिखना है। भाजपा खेमे के कुछ विश्वस्त सदस्य अलीगढ़ में हैं। एक-एक सदस्यों पर पार्टी नेताओं की नजर है।
मिशन ‘विजय’ को अंजाम तक पहुंचाने में जुटे दिग्गज
भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाने के लिए दिग्गज जुटे हैं। एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, पूर्व कैनिबेट मंत्री एवं जिला पंचायत की राजनीति के दिग्गज खिलाड़ी ठाकुर जयवीर सिंह, प्रदेश के सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, ठाकुर श्यौराज सिंह, जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह एवं सुधीर सिंह मिशन को अंजाम तक पहुंचाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
हमारे पास 40 से अधिक सदस्य हैं। भाजपा प्रत्याशी विजय सिंह की जीत तय है। सभी जिला पंचायत सदस्य इधर-उधर हैं। मतदान में हिस्सा लेने पहुंच जाएंगे।
- चौधरी ऋषिपाल सिंह, जिलाध्यक्ष, भाजपा