फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP state president Bhupendra Chaudhary took on the opposition in Aligarh

BJP: प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र ने बिसारा में की जनसभा, बोले- सरकार ने 10 वर्षों में बदल दी देश की तकदीर और तस्वीर

Thu, 04 Apr 2024 11:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2024 11:07 PM IST
सार

भूपेंद्र चौधरी ने खैर विधानसभा के गांव बिसारा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा में शिरकत की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रामराज कायम हुआ है। बहन, बेटी और व्यापारी सुरक्षित हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी भाजपा सरकार ने उचित कदम उठाए हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश और विदेश में जो लोकप्रियता है। आज से पहले किसी भी प्रधानमंत्री की नहीं रही। 

विज्ञापन
BJP state president Bhupendra Chaudhary took on the opposition in Aligarh
जनसभा को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में देश की तकदीर और तस्वीर बदली है। चौ.चरण सिंह को भारत रत्न देकर जाटों का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश में भ्रष्टाचार व्याप्त था। 2014 में मोदी सरकार आने के बाद देश ने विकास की रफ्तार पकड़ी। दुनिया ने भी भारत का लोहा माना है। आज भाजपा की लोकप्रियता से इंडी गठबंधन में घबराहट है। वह आए दिन अपने प्रत्याशियों को बदल रहे हैं। समाजवादी पार्टी समाप्त वादी पार्टी बनकर रह गई है। कांग्रेस का देश से सफाया हो चुका है।

विज्ञापन

विज्ञापन

भूपेंद्र चौधरी ने ये बातें 4 अप्रैल को खैर विधानसभा के गांव बिसारा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रामराज कायम हुआ है। बहन, बेटी और व्यापारी सुरक्षित हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी भाजपा सरकार ने उचित कदम उठाए हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश और विदेश में जो लोकप्रियता है। आज से पहले किसी भी प्रधानमंत्री की नहीं रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसभा
 मेरा आपसे कहना है कि भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम से कोई गलती हुई हो तो आप उसे भूल जाएं। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम को प्रचंड बहुमत से जिताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अबकी बार 400 पार के नारे को पूरा करें। देश को विकास की ऊंचाई की ओर अग्रसर ले जाने का कार्य करें। 
जनता
इस मौके पर अध्यक्षता रालोद अध्यक्ष चौ.कालीचरण सिंह ने की, जबकि संचालन भाजपा जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा ने किया। इस मौके पर प्रदेश के मंत्री संदीप सिंह, सांसद व भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम, जिलाध्यक्ष कृष्णपाल लाला, मेयर प्रशांत सिंघल, कर्मकार आयोग के अध्यक्ष रघुराज सिंह आदि तमाम प्रमुख लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed