फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP started preparations for the elections of Satha Sugar Mill Association

साथा चीनी मिल संघ: चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, उपाध्यक्ष के लिए तैयार किया जा रहा तीन नामों का पैनल

Mon, 05 Aug 2024 01:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 05 Aug 2024 01:23 PM IST
सार

सहकारी संघ की साथा चीनी मिल में सदस्यों से उपाध्यक्ष पद का चुनाव होता है, जिसमें सत्ताधारी दलों की अहम भूमिका अब तक रहती आई है। इस बार यह चुनाव अगस्त के आखिरी व सितंबर तक होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
BJP started preparations for the elections of Satha Sugar Mill Association
भाजपा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अलीगढ़ जिले की सहकारी संघ की साथा चीनी मिल का चुनाव आगामी दिनों में होने वाला है। इसमें उपाध्यक्ष पद के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगर किसी तरह की प्रतिस्पर्धा नहीं रही तो बिना चुनाव के ही उपाध्यक्ष का चुनाव कर लिया जाएगा। भाजपा स्तर से इस पद के लिए तीन नामों का पैनल तैयार किया जा रहा है। 

विज्ञापन


3 अगस्त को जिला कार्यालय पर हुई बैठक में तीन नामों पर विचार हुआ। संकेत है कि जल्द तीन नामों का पैनल प्रदेश मुख्यालय को भेजा जाएगा। सहकारी संघ की साथा चीनी मिल में सदस्यों से उपाध्यक्ष पद का चुनाव होता है, जिसमें सत्ताधारी दलों की अहम भूमिका अब तक रहती आई है। इस बार यह चुनाव अगस्त के आखिरी व सितंबर तक होने की उम्मीद है। इसे लेकर भाजपा ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन


अभी तक सदस्य बनाने का काम पूरा हुआ है। अब उपाध्यक्ष पद के लिए तीन नामों का पैनल तैयार किया जा रहा है। इस पर शनिवार को मंथन भी हुआ। कोर कमेटी की बैठक में तीन नामों पर चर्चा हुई मगर अभी उन्हें अंतिम रूप नहीं दिया गया है। इस विषय में जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला का कहना है कि जल्द ही तीन नामों का पैनल बनाकर प्रदेश मुख्यालय को भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed