{"_id":"637e7df14a54f14a5a6a54dc","slug":"bjp-should-not-experiment-give-mayor-s-ticket-to-varshney-samaj-city-office-news-ali3054434187","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भाजपा प्रयोग न करे, वार्ष्णेय समाज को दे मेयर का टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भाजपा प्रयोग न करे, वार्ष्णेय समाज को दे मेयर का टिकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय बारहसैनी वैश्य महासभा की एक बैठक बुधवार को श्री वार्ष्णेय मंदिर में हुई। जहां राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुशील वार्ष्णेय ने वार्ष्णेय समाज के लोगों से एकजुटता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ को वार्ष्णेय समाज की राजधानी कहा जाता है।
उन्होंने मांग रखी कि अगर सामान्य व्यक्ति या महिला के लिए महापौर की सीट रहती है तो वार्ष्णेय समाज के व्यक्ति को ही टिकट देना चाहिए। इस समाज ने हमेशा भाजपा को मजबूत करने का काम किया है। लगातार दो बार से इस समाज के विधायक निर्वाचित हुए हैं। तीन बार महापौर पद पर भाजपा के लिए जीता है। भाजपा का वर्ष 2017 में हुए महापौर के चुनाव का प्रयोग असफल साबित हुआ था। इसलिए इस बार भाजपा को किसी दूसरे समाज के व्यक्ति को टिकट देकर जोखिम नहीं उठाना चाहिए।
राष्ट्रीय महामंत्री योगेश ने बताया कि समाज की सियासत के आधार स्तंभ केके नवमान जैसी बड़ी हस्ती ने इमरजेंसी से लेकर रामजन्म भूमि आंदोलन तक संघर्ष किया था। वह तीन बार विधायक निर्वाचित हुए थे। इसलिए वार्ष्णेय समाज की सियासत में हिस्सेदारी जरुरी है। महासभा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु वार्ष्णेय उर्फ भैय्या ने कहा कि वार्ष्णेय समाज ने शहर को विकसित कराने एवं सांप्रदायिक सौहार्द के लिए बहुत सी कुर्बानियां दी हैं। बैठक में गौरव गुप्ता, राहुल गुप्ता, आकाशदीप आदि मौजूद रहे।