फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP sharing, unity manifested: Jayant

बांट रही भाजपा, एकता की पेश करें मिसाल: जयंत

Sun, 14 Apr 2019 01:43 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 14 Apr 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
BJP sharing, unity manifested: Jayant
गोंडा में आयोजित सभा में लोगों को संबोधित करते जयंत चौधरी। - फोटो : Amar Ujala
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने शनिवार को गोंडा और जट्टारी में हाथरस के गठबंधन प्रत्याशी  रामजीलाल सुमन आैर अलीगढ़ के प्रत्याशी अजीत बालियान के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा हिंदू और मुसलमान के नाम पर देश का बंटवारा कर रही है। भाजपा को उसी की भाषा में जवाब देते हुए जनता एकता की मिसाल पेश करे। जब रालोद, सपा और बसपा देशहित में एक हो सकते हैं तो आप लोग क्यों नहीं? कहा कि अबकी बार चूक गए तो किसान से उसकी जमीन भी छिन जाएगी। 
विज्ञापन


जयंत चौधरी ने कहा कि शहीदों के नाम पर वोट मांग कर भाजपा सरकार देश की सेना व शहीदों का अपमान कर रही है। सीमा पर किसान व मजदूर का बेटा तैनात है। जिसका बेटा शहीद होता है, उस परिवार की पीड़ा को कोई नहीं जान सकता। उन्होंने हाथरस संसदीय सीट से गठबंधन प्रत्याशी रामजीलाल सुमन के लिए वोट मांगे।
विज्ञापन


आह्वान किया कि आपसी गिले शिकवे भूलकर गठबंधन के प्रत्याशी को चुनें। इस गठबंधन से समाज में राजनीति की दिशा बदल जाएगी। गोंडा में जनसभा की अध्यक्षता राज सिंह व संचालन नवाब सिंह ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं कटवाने के लिए हेमा मालिनी का है इंतजार?
सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय फसल की कटाई चरम पर है लेकिन यहां खेतों में अभी भी फसल खड़ी नजर आ रही है। कटाक्ष किया कि क्या हेमामालिनी जी के द्वारा अपने गेहूं कटवाने का इंतजार कर रहे हो?

योगी में नहीं हैं साधु वाले गुण: जयंत
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने जट्टारी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाय-सांड़ खेलते हैं। योगी में बाबा अथवा साधु वाले गुण नहीं हैं। उनकी आंखें हरदम गुस्से में लाल रहती हैं। जट्टारी में गठबंधन प्रत्याशी डॉ. अजीत बालियान के लिए वोट मांगते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार बेरोजगारों को पकौड़ा तलवा रही है।

दो अक्तूबर को दिल्ली में किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। चौ. चरण सिंह ने शिक्षण संस्थानों से जातिसूचक शब्दों के प्रयोग को समाप्त कराया था। आज तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान घाट नहीं पहुंचे। भाजपा किसान, मजदूरों की पार्टी नहीं है।


जनसभा में यह भी रहे मौजूद
प्रताप चौधरी पूर्व विधायक सादाबाद , देवेंद्र अग्रवाल पूर्व विधायक सादाबाद, अशोक यादव सपा जिलाध्यक्ष अलीगढ़, भगवती प्रसाद सूर्यवंशी पूर्व विधायक खैर, लालकांत ब्लाक प्रमुख अवागढ़ एटा, डॉ. जितेंद्र सिंह डिगसारी, अर्जुन सिंह ब्लाक प्रमुख सासनी, विनीत कुमार ब्लाक प्रमुख सहपऊ, गेंदालाल पूर्व विधायक व रालोद जिलाध्यक्ष हाथरस, रमेश चंद ठेनुआ, लोधा ब्लाक प्रमुख गिरीश यादव, अभय कुमार बंटी बसपा, गोपाल शर्मा पूर्व चेयरमैन इगलास, सुमन दिवाकर जिला पंचायत सदस्य, बनी सिंह बघेल, हरपाल सिंह भाकियू, रामप्रकाश पूर्व प्रधान, यामीन खां अब्बासी प्रदेश सचिव सपा, रामवीर सिंह बसौली, चौधरी धर्मवीर सिंह सादाबाद, मास्टर केवल सिंह, वीरेंद्र सिंह, सूरजपाल सिंह पूर्व प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed