फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP'S Victory in Land development election

भूमि विकास बैंक चुनाव में लहराया भाजपा का परचम

Sat, 29 Aug 2020 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
BJP'S Victory in Land development election
भूमि विकास बैंक के चुनाव में भाजपा के निर्विरोध निर्वाचित सभी प्रत्याशी - फोटो : CITY OFFICE
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक (भूमि विकास बैंक) चुनाव में जनपद के सातों शाखाओं में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। काफी जोड़तोड़ के बाद चंडौस एवं जवां में अन्य दावेदारों के हटने के बाद भाजपा के क्रमश: हृदेश चौहान एवं राधा शर्मा का प्रतिनिधि पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुआ है। भूमि विकास बैंक चुनाव में दबदबा रखने वाली सपा, बसपा एवं रालोद का सूपड़ा साफ हो गया है। सहकारिता चुनाव में भाजपा की जनपद में यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
विज्ञापन

सात शाखाओं में प्रतिनिधि चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन हुआ था। चंडौस व जवां को छोड़कर मुख्य शाखा अलीगढ़, अतरौली, इगलास, अकराबाद एवं खैर शाखा में एक-एक नामांकन आने से भाजपा प्रत्याशियों का चुना जाना तय था। सहकारिता चुनाव में चाणक्य की भूमिका निभा रहे जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने चंडौस एवं जवां सीट को साधने के लिए काफी गुणा-भाग किया था। निर्विरोध निर्वाचन एवं मान-मनौव्वल के लिए तमाम जन प्रतिनिधियों को मैदान में उतार दिया गया था। चुनौती भी भाजपा नेताओं से ही मिल रही थी। अंतत: दोनो स्थानों पर शेष दावेदारों के हटने से भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए।
विज्ञापन

निर्वाचित प्रतिनिधि....
- अलीगढ़ - जयपाल सिंह
- इगलास - रोहित चौधरी
- खैर - सत्या सिंह
- अतरौली - कैलाश बघेल
- अकराबाद - सतीश
- चंडौस - हृदेश चौहान
- जवां - राधा शर्मा
भाजपा-बसपा की संयुक्त सरकार में भाजपाई जीते थे पांच सीटें
1999 में उत्तर प्रदेश में भाजपा एवं बसपा की संयुक्त सरकार थी। उस समय सहकारिता चुनाव में भाजपा के 5 प्रतिनिधि चुने गए थे। यह उस समय तक भाजपा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। खैर और इगलास में कभी भी भूमि विकास बैंक चुनाव में भाजपा की जीत नहीं हुई थी। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि यह पहला मौका है, जब खैर व इगलास में हमारे प्रतिनिधि जीते हैं। उन्होंने कहा कि 1999 में ही प्रदेश में भूमि विकास बैंक के हमारे चेयरमैन बने थे। अब जीते हुए प्रतिनिधि मंडल से एक डेलिगेट चुनेंगे जो चेयरमैन चुनाव में मतदान करेगा। इस बार प्रदेश में भाजपा का चेयरमैन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed