फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP's Tiranga Yatra

अलीगढ़ः भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Fri, 08 Oct 2021 01:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
BJP's Tiranga Yatra
सेंटर प्वाइंट पर तिरंगा यात्रा निकालते भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता। - फोटो : CITY OFFICE
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी के नेतृत्व में शहर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजयुमो नेताओं ने कहा कि युवाओं के दम पर विधानसभा चुनाव में 350 से अधिक सीटें जीतकर एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

जनसेवक के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 20 वर्ष पूर्ण होने पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। रामघाट रोड स्थित गांधी आई अस्पताल से प्रारंभ तिरंगा यात्रा का समापन घंटाघर पर हुआ। समद रोड, सेंटर प्वाइंट एवं एसबीआई के पास समर्थकों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। युवा मोर्चा नेताओं ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व सैनिकों एवं शहीदों के परिजनों को भारत माता की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय सह कोषाध्यक्ष आकाश चौधरी ने कहा कि युवाओं के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में 350 से अधिक सीटें जीतकर एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी, प्रवीण राज सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निखिल माहेश्वरी एवं प्रमेंद्रपाल सिंह गुड्डू आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। राहुल वार्ष्णेय, लतेश लोधी, धीरज चौधरी, राजीव रज्जी, विक्रम सिंह, लाजपत वार्ष्णेय, दुपेंद्र पचौरी, अमितपाल सिंह, उदयपाल सिंह, भारत गोस्वामी, सौरभ चौधरी, अखंड प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed