फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP's Muslim leader sent rakhi to Ramlala threatened

रामलला को राखी भेजने वाली भाजपा की मुस्लिम नेत्री को धमकी

Wed, 19 Aug 2020 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
BJP's Muslim leader sent rakhi to Ramlala threatened
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के समय घर में आरती करने और रक्षाबंधन पर रामलला को राखी भेजे जाने पर भाजपा की मुस्लिम नेत्री को इस्लाम से खारिज करने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पोस्टर भी चिपकाए गए हैं। भाजपा नेत्री ने थाना देहली गेट में तहरीर दे दी है। देहली गेट की एडीए कॉलोनी शाह जमाल की रहने वाली रूबी आसिफ खान पत्नी आसिफ खान भारतीय जनता पार्टी की महावीर गंज मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

रूबी आसिफ खान ने 30 जुलाई को श्रीराम लला को राखी भेजी थी। पांच अगस्त को जब अयोध्या में श्रीराम जन्म मंदिर का भूमि पूजन हुआ था, तब उन्होंने अपने घर पर अन्य महिलाओं के साथ आरती और पूजा की थी। 5100 रुपये का चेक राम मंदिर ट्रस्ट को भी भेजा था। रूबी आसिफ खान का आरोप है कि अब इन्हीं बातों को लेकर कुछ लोग उन्हें जिंदा जलाने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्हें इस्लाम से खारिज किए जाने की धमकी दी जा रही है। इन लोगों ने मोहल्ले में और क्षेत्र में पोस्टर लगवा दिए हैं, जिसमें उनके समाचारों में प्रकाशित चित्र हैं। धमकी भरे पर्चे भी बंटवाए जा रहे हैं। थाना देहली गेट के प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि भाजपा नेत्री ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो पोस्टर चिपकाए गए हैं, उन्हें हटवाने के लिए कहा गया है। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed