फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP's Mayors did not develop the city itself, only

भाजपा के मेयरों ने शहर का नहीं, केवल अपना विकास किया

Fri, 24 Nov 2017 01:59 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Fri, 24 Nov 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
BJP's Mayors did not develop the city itself, only
प्रतीक चौधरी, रालोद - फोटो : Amar Ujala
अब तक किसानों की पार्टी कही जाने वाली रालोद पहली बार निकाय चुनाव लड़ रही है। पार्टी के नेताओं का मानना है कि शहरी क्षेत्र में पार्टी का वोटर बढ़ा है, इसलिए पार्टी निकाय चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने यहां से मेयर के पद पर युवा अधिवक्ता प्रतीक चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। अमर उजाला से हुई बातचीत में उन्होंने कई मसलों पर अपनी राय रखी। 
विज्ञापन


सवाल : आप किन मुद्दों को लेकर मेयर पद का चुनाव लड़ रहे हैं और जनता से किस आधार पर वोट मांग रहे हैं? 
जवाब : पिछले दो दशक से ज्यादा समय से मेयर पद पर भाजपा का कब्जा है, लेकिन भाजपा के मेयरों ने शहर का नहीं बल्कि अपना विकास किया है। आजकल धनबल, बाहुबल, जातिवाद राजनीति पर हावी है। मेरे पास न धनबल है और न बाहुबल है। बेहद सीमित संसाधन हैं, लेकिन जनता के सहयोग और इच्छा शक्ति से चुनाव लड़ रहा हूं। 
विज्ञापन


सवाल : यहां की कौन सी मुख्य समस्याएं हैं और इनके निदान के लिए आप क्या करेंगे?
जवाब : यहां गंदगी, जलभराव, अवैध कट्टी, अतिक्रमण, जाम जैसी मुख्य समस्याएं हैं। गंदगी और जलभराव से निदान के लिए ब्लू प्रिंट तैयार कराया जाएगा। जो सीवर लाइनें चोक हैं, उन्हें खुलवाया जाएगा। नाले-नालियों पर हुए अतिक्रमण को हटवाया जाएगा, जिससे सफाई हो सके। सड़कों का चौड़ीकरण होगा और इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी। अवैध कट्टीघर बंद कराए जाएंगे और बदबू की समस्या का खात्मा कराया जाएगा। सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाएंगे और उनकी शिफ्ट के हिसाब से ड्यूटी लगाई जाएगी। बाजारों व मलिन बस्तियों में शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले बच्चों को नगर निगम की तरफ से फ्री वाई-फाई की सुविधा दूंगा। शहर की काफी गलियां ऐसी हैं, जहां एंबुलेंस नहीं जा पाती। ऐसे में टिर्री को ई-एबुंलेंस बनाकर ऐसी सुविधा की जाएगी। वाटर टैक्स व हाउस टैक्स आधा किया जाएगा। मेरे मेयर बनने के दो घंटे बाद ही लोगों को असर दिखाई देना शुरू हो जाएगा। शहर में एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा और वहां शिकायतें मिलने पर तत्काल इनके निस्तारण की कार्रवाई शुरू करा दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : चुनाव लड़ने के लिए आपने रालोद को ही क्यों चुना, जबकि यह पार्टी पहले कभी निकाय चुनाव लड़ी नहीं है? 
जवाब : रालोद ही ऐसा दल है, जिसके नेताओं पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं है। यह पार्टी किसान और नौजवान की बात करती है। अन्य सभी पार्टियां भ्रष्टाचार में डूबी हुई हैं। भाजपा ने नगर निगम में जमकर भ्रष्टाचार किया है। 


सवाल : यदि आप मेयर बने तो भ्रष्टाचार पर कैसे लगाम लगाएंगे? 
जवाब : सबसे पहले तो पूर्व में भ्रष्टाचार कर चुके प्रतिनिधियों व अधिकारियों से पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा। हर काम में पारदर्शिता रखी जाएगी। वैसे भी मैं सबसे कम उम्र का प्रत्याशी हूं। शहर का हर नौजवान मेरी तरफ आशा भरी दृष्टि से देख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed