{"_id":"587fc55f4f1c1b700df00b0b","slug":"bjp-protests-burnt-effigies-in-town-ammunition","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में विरोध, शहर-छर्रा में फूंके पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में विरोध, शहर-छर्रा में फूंके पुतले
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Thu, 19 Jan 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
भाजपा में विरोध, शहर-छर्रा में फूंके पुतले
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से नाराज माहौर समाज के लोगों ने तुर्कमान गेट पर शहर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी संजीव राजा का पुतला फूंका। इस दौरान लोगों ने भाजपा एवं संजीव राजा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद से विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। माहौर समाज से एक भी प्रत्याशी नहीं देने से नाराज लोगों ने मंगलवार को जयगंज स्थित अनारकली मोहल्ले में महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत के पुतले फूंके थे। बुधवार को कोरी माहौर विकास परिषद के तत्वावधान में सराय मियां तुर्कमान गेट पर शहर विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी संजीव राजा का पुतला फूंका गया। समाज के नेताओं ने ऐलान किया कि भाजपा को हराकर चैन की सांस लेंगे।
राजेश माहौर ने कहा कि जल्द ही समाज के लोगों के साथ बैठक कर रणनीति बनाएंगे। उसमें तय किया जाएगा कि किस दल को समर्थन करना है। पुतला फूंकने वालों में अनिल कोरी, मन्नी माहौर, योगेंद्र माहौर, राजीव कोरी, रवि, अश्वनी, बुद्धसैन माहौर, सुरेश, दीपक, अजय, रामलाल, नन्नू मल, नरेंद्र, मुरारी लाल माहौर, अशुंल माहौर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
छर्रा से पार्टी प्रत्याशी का भाजपाइयों ने पुतला फूंका
जलाली। भाजपा में टिकट वितरण के बाद विरोध के स्वर भी तेज हो गए हैं। पार्टी के अंदर ही कार्यकर्ता ईमानदार कार्यकर्ताओं की अनदेखी एवं दलबदलुओं को टिकट देने का आरोप लगाते हुए विरोध कर रहे हैं। बुधवार को छर्रा विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार रवेंद्र पाल सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपाइयों ने रवेंद्र पाल सिंह का पुतला फूंका। बुढ़ासी में भाजपाइयों ने पार्टी उम्मीदवार रवेंद्र पाल सिंह का पुतला फूंकते हुए आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव में घोषित उम्मीदवार ने गड़बड़झाला किया था।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवराज सिंह के खिलाफ भी नारेबाजी करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने ईमानदार कार्यकर्ताओं की अनदेखी के साथ दलबदलुओं को टिकट दिया। यह पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं का अपमान है। पुतला दहन करने वालों में प्रमुख रूप से अंशुमान गुप्ता, सुशील कुमार (प्रधान), राजू गुप्ता, कुलदीप, अनिल कुमार, वीरेश कुमार, सुरेश पाल सिंह मौजूद रहे।