फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   bjp organisation meeting.

2024 तक ऐसे काम होंगे कि 50 साल तक कोई भाजपा को नहीं हटा पाएगा

Mon, 19 Aug 2019 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
bjp organisation meeting.
भाजपा के पूर्व संगठन महासचिव एवं आरएसएस के अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख रामलाल ने कहा कि 2024 तक ऐसे फैसले लिए जाएंगे कि अगले 50 साल तक भाजपा को कोई नहीं हटा पाएगा।
विज्ञापन

आरएसएस के कार्यक्रम में पहुंचे रामलाल रघुनाथ पैलेस में भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह के अलीगढ़ में पहुंचने के बाद रामलाल के भाजपा नेताओं के साथ बैठक का अचानक प्लान बन गया। अपराह्न में अचानक जिला एवं महानगर के नेताओं के साथ तमाम विधायकों के पास बैठक से संबंधित सूचना दी गई। पूर्व संगठन महासचिव ने कहा कि विपक्षी पार्टियां देश के मूड को नहीं समझ पाई। जनता भारत माता की जय के नारे लगा रही थी। विपक्षी पार्टियां ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ का नारा लगाने वालों का साथ दे रही थी। जनता चाहती थी कि अनुच्छेद 370 हटे और विपक्षी पार्टियां विरोध कर रही थी। उन्होंने कहा कि देश हित में 370 हट गई। आप के मन में जो सवाल है, वह भी जल्द हल हो जाएंगे। राम मंदिर, जनसंख्या नियंत्रण, समान नागरिक संहिता आदि मामले का भी समाधान जल्द होगा। पहले राज्यसभा में बहुमत नहीं था। अब सहयोगी पार्टियों की वजह से जुगाड़ हो गया है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पुरानी यादें भी ताजा की। कई किस्से सुनाकर वहां मौजूद लोगों को खूब हंसाया। ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, संगठन मंत्री भवानी सिंह, संजीव राजा, अनिल पाराशर, रवेंद्र पाल सिंह, दलवीर सिंह, विवेक सारस्वत, गोपाल सिंह, गौरव शर्मा, सुनील पांडेय, विक्रम सिंह हिंडोल, मानव महाजन, मनीष राय, रीता राजपूत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed