{"_id":"613bb5eb8ebc3edadc057da5","slug":"bjp-office-sabotage-city-office-news-ali2728552141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़, सीएम-पीएम के पोस्टर फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़, सीएम-पीएम के पोस्टर फाड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों के बीच बृहस्पतिवार देर रात भजुपरा में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यालय में तोड़फोड़ करते हुए सीएम-पीएम के पोस्टर फाड़ दिए गए। इलाके के दबंग व उसके भाई ने उत्पात मचाते हुए भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं से मारपीट भी कर दी। खबर पर पहुंची पुलिस के आने से पहले दबंग कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए भाग गया। घटना के संबंध में कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी को तलाश किया जा रहा है।
भाजपा के नवनियुक्त अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष इमरान सैफी ने भुजपुरा में अपना नया कार्यालय बनाया है, जिसका बृहस्पतिवार देर शाम शुभारंभ किया गया था। इसके बाद सैफी ने भाजपा नेता संजय शर्मा संग पीएम की रैली की तैयारियों को लेकर बैठक की। करीब 11 बजे बैठक समाप्त होने के कारण सभी लोग वहां से चले गए, इलाके के तनवीर सैफी आदि पांच-छह कार्यकर्ता बैठे हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान इलाके का दबंग बाबू व उसका भाई सद्दीक आदि वहां आए और कार्यालय में सामान इधर उधर फेंकना शुरू कर दिया। सीएम-पीएम के पोस्टर फाड़ दिए। विरोध करने पर तनवीर आदि संग कुर्सियों से मारपीट की और कहा कि अगली बार अगर यहां भाजपा की बैठक हुई तो कार्यालय को बम से उड़ा देंगे। इसी बीच खबर पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। मगर उससे पहले हमलावर भाग गए। इस मामले में तनवीर की तहरीर पर कोतवाली में दोनों नामजदों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह के अनुसार आरोपियों को तलाशा जा रहा है।
- बृहस्पतिवार को हमारे कार्यालय के शुभारंभ व मेरे स्वागत के बाद बैठक हुई। जब हम लोग वहां से चले आए, तभी इलाके के दबंग ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस को जानकारी देकर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।-इमरान सैफी, महानगर अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ