Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   bjp nominate new chairperson

Aligarh News: अमित गोस्वामी बने भाजपा ब्रज क्षेत्र पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

Fri, 13 Nov 2026 08:47 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
bjp nominate new chairperson
अमित गोस्वामी के भाजपा ब्रज क्षेत्र पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने पर पहुंचे समर्थक
एक दशक तक राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के लिए किया था आंदोलन, एएमयू जिन्ना प्रकरण से भी आए थे चर्चा में
विज्ञापन


अलीगढ़। भाजपा संगठन ने अलीगढ़ के पूर्व छात्र नेता अमित गिरि गोस्वामी को नई जिम्मेदारी सौंपी है। गुरुवार देर रात जारी पदाधिकारियों की सूची में उन्हें भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के ब्रज क्षेत्र का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी ब्रज क्षेत्र पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवीन प्रजापति की ओर से दी गई है।

अमित गोस्वामी अलीगढ़ में छात्र राजनीति के दौरान कई आंदोलनों को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर करीब एक दशक तक आंदोलन किया था। वहीं, वर्ष 2018 में एएमयू के जिन्ना प्रकरण के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश करने के मामले में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। इस प्रकरण के बाद वह काफी सुर्खियों में आए थे।
विज्ञापन


इसके बाद वर्ष 2021 में भाजपा संगठन ने उन्हें युवा मोर्चा में अलीगढ़ महानगर का उपाध्यक्ष बनाया था। अब संगठन ने उन्हें पिछड़ा वर्ग मोर्चा में ब्रज क्षेत्र स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई जिम्मेदारी मिलने के बाद शुक्रवार को उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी जताई और मिठाई बांटकर स्वागत किया। नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गोस्वामी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वर्ष 2027 में भाजपा की सरकार बनाने के लिए पिछड़ा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर काम करने के लिए तैयार है।


उन्होंने कहा कि एएमयू में एससी और ओबीसी वर्ग के छात्रों को संवैधानिक आरक्षण का लाभ दिलाने का मुद्दा भी उठाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर इस विषय पर आवाज बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed