फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP MP Rajveer Diler's brother join RLD

अलीगढ़ः भाजपा सांसद राजवीर दिलेर के भाई रालोद में शामिल

Tue, 04 Jan 2022 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
BJP MP Rajveer Diler's brother join RLD
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी मेें राष्ट्रीय लोक दल के कैंप कार्यालय पर मुख्य अतिथि के रूप में बूथ प्रबंधन के प्रदेश संयोजक पीके सिंह ने पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक ली। इस दौरान प्रदेश संयोजक की मौजूदगी में सुभाष चौहान, अजय चौहान, गुड्डू चौहान, ज्ञानेंद्र सिंह, हातिम अली, विमल कुमार बघेल, हाथरस के सांसद राजवीर दिलेर के बड़े भाई राजेंद्र दिलेर, अनिल दिलेर, भंवरपाल, गजेंद्र पचौरी आदि ने सदस्यता ली।
विज्ञापन

उन्होंने बूथ स्तर तक पार्टी को पहुंचाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष कालीचरन सिंह ने कहा कि लोगों के जुड़ने से रालोद और मजबूत होगी। कार्यक्रम के संयोजक नीरज शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में रालोद को बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा, जिससे के रालोद और सपा गठबंधन को अलीगढ़ की सात सीटें जीतकर अखिलेश यादव व जयंत चौधरी को मजबूत किया जाए। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महासचिव अब्दुल्ला शेरवानी, युवा जिला अध्यक्ष धीरज चौधरी, प्रेम सिंह जाटव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed