फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BjP mandal election

गांधीनगर मंडल में मुकेश का चुना जाना तय, रघुवीरपुरी मंडल में विवाद

Mon, 14 Oct 2019 01:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
BjP mandal election
भाजपा मंडल समिति का पुनर्गठन (संगठन पर्व) का कार्य शुरू हो गया है। महानगर के गांधीनगर मंडल में मुकेश मदन का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। रघुवीरपुरी मंडल में दो दावेदारों के समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन किया। किसी तरह विवाद को शांत कराया गया।
विज्ञापन

रविवार को महानगर के 8 मंडलों जयगंज मंडल, गांधीनगर मंडल, महावीरगंज मंडल, रघुवीरपुरी मंडल, विष्णुपुरी मंडल, सिविल लाइन मंडल, क्वार्सी मंडल एवं मडराक मंडल में अध्यक्ष पद के लिए दावेदारों ने अपनी दावेदारी ठोकी। कुछ मंडलों में दावेदारों के समर्थकों ने ताकत का प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद चुनाव अधिकारी एवं सह चुनाव अधिकारी ने बूथ अध्यक्षों से दावेदारों के नाम पर मशविरा कर अपनी रिपोर्ट महानगर चुनाव अधिकारी को सौंप दी। चुनाव अधिकारी द्वारा बंद लिफाफा आगरा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय भेज दिया गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा 20 अक्तूबर तक मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। जिन नामों को भेजा गया है, उसमें जयगंज मंडल से देवेंद्र सैनी एवं विजेंद्र सैनी, क्वार्सी मंडल से देवेंद्र शर्मा एवं पुष्प प्रताप सिंह, महावीरगंज मंडल से संजय शर्मा एवं विजय गुप्ता, रघुवीरपुरी मंडल से सुभाष सुमानु एवं दिनेश जादौन, विष्णुपुरी मंडल से जगदीश महाजन एवं मनोज गप्पु, सिविल लाइन मंडल से भूपेंद्र वार्ष्णेय, राजेंद्र चौहान एवं सत्यप्रकाश वर्मा आदि प्रमुख हैं। मडराक मंडल में 10 लोगों ने दावेदारी की थी, जिसमें से दो ने बाद में नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed