{"_id":"660d8784fcc262ef590a54f1","slug":"bjp-mahila-morcha-state-vice-president-rita-shastri-reached-aligarh-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh:भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री पहुंची अलीगढ़, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh:भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री पहुंची अलीगढ़, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Wed, 03 Apr 2024 10:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Wed, 03 Apr 2024 10:15 PM IST
सार
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष और लोकसभा प्रभारी रीता शास्त्री का कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया । रीता शास्त्री ने कहा कि चुनाव में महिलाओ की पूर्णत: भागीदारी रहेगी, क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी ने 2014 से लेकर अभी तक लगातार महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया है।
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष और लोकसभा प्रभारी रीता शास्त्री का स्वागत
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष और लोकसभा प्रभारी अलीगढ़ पहुंचीं। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने चुनाव में महिलाओं की पूर्णत: भागीदारी की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष और लोकसभा प्रभारी रीता शास्त्री का कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया । रीता शास्त्री ने कहा कि चुनाव में महिलाओ की पूर्णत: भागीदारी रहेगी, क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी ने 2014 से लेकर अभी तक लगातार महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया है। यही उनकी गारंटी है। 500 वर्ष से श्री रामलला टाट में बैठे थे, अब भव्य मंदिर में विराजमान हैं। उन्होंने दो शब्दों में अपनी बात कही कि जाके हृदय ना राम बैदेही, ताको वोट कदापि ना देही। रीता शास्त्री ने महिलाओं में जोश भरा। सहकार भारती के विभाग संयोजक अंशुल राठौर ने कहा कि जन-जन की यही पुकार, अब की बार 400 पार। दो बातें ना जाना भूल, राम का मंदिर और कमल का फूल।
विज्ञापन
आर पी सिंह, पार्षद योगेन्द्र पाल सिंह, डॉ नरेन्द्र पाल सिंह, जन्मेश सिंह सह नगर विद्यार्थी प्रमुख, मनी प्रताप सिंह महानगर मंत्री, सरिता माहेश्वरी जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, दया शर्मा महानगर अध्यक्ष महिला, कविता करमचंदानी महामंत्री आदि ने रीता शास्त्री का स्वागत किया।