फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP leaders will come in Aligarh to make the script od movement

आंदोलन की स्क्रिप्ट लिखने कल आएंगे भाजपा के धुरंधर

Wed, 18 Nov 2015 01:47 AM IST
अलीगढ़ (ब्यूरो)।
अलीगढ़ (ब्यूरो)। Updated Wed, 18 Nov 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders will come in Aligarh to make the script od movement
अलीगढ़ (ब्यूरो)। देहलीगेट के सांप्रदायिक तनाव की समीक्षा करने, गौरव के परिजनों को दादरी कांड के पीड़ित अखलाक के बराबर 45 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने के साथ ही प्रदेश में बढ़ते हुए अपराधों के खिलाफ जन आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी 19 नवंबर को अलीगढ़ आएंगे।
विज्ञापन


वह गुरुवार 19 नवंबर को गूलर रोड स्थित गायत्री पैलेस में सुबह दस बजे से प्रस्तावित बैठक की अध्यक्षता करेंगे। जिसमें उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी रमेश विदुरी, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जी टंडन, बृज क्षेत्र के प्रभारी पुरुषोत्तम खंडेलवाल सहित अलीगढ़ की जिला और महानगर इकाई के पदाधिकारी शामिल होंगे। इसमें सांसद सतीश गौतम, मेयर शकुंतला भारती और स्थानीय भाजपा सभासद तक सभी को बुलाया जाएगा। जिससे सभी की रायशुमारी के साथ एक मजबूत आंदोलन की स्क्रिप्ट लिखी जा सके।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष दीपक मित्तल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय से इस संबंध में सभी विस्तृत सूचनाओं और पत्रों की प्राप्ति हो गई है। बुधवार को महानगर इकाई इस कार्यक्रम की तैयारी कराएगी। गौरव के परिजनाें की प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी आला नेताओं से मुलाकात कराई जाएगी। जिससे उनकी बात प्रदेश के मुख्यमंत्री और दूसरे बड़े अधिकारियों तक पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगर उपाध्यक्ष मानव महाजन एडवोकेट ने कहा कि गौरव ही नहीं अलीगढ़ में सपा सरकार के शासन में लगातार हो रही एकतरफा कार्रवाई के प्रकरण भी बड़े नेताओं के सामने उठाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed