{"_id":"5ffcae418ebc3e2f8110835a","slug":"bjp-leader-s-son-beaten-bus-driver-city-office-news-ali2535010141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में खरोंच आने पर बीजेपी नेता के बेटे ने बस चालक को दिनदहाड़े पीटा, की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार में खरोंच आने पर बीजेपी नेता के बेटे ने बस चालक को दिनदहाड़े पीटा, की फायरिंग
Tue, 12 Jan 2021 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी के साथ मंत्री रघुराज सिंह के बेटे द्वारा की गयी मारपीट के बाद छतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के जाने-माने उद्योगपति पर रोडरेज में हमले की घटना के ठीक दूसरे दिन सोमवार को सारसौल इलाके में इसी तरह की एक और घटना दिनदहाड़े घटित हुई। इस घटना में रोडवेज बस से कार को टक्कर लगने के विवाद में जिले के भाजपा के कद्दावर नेता ठा.रघुराज सिंह के बेटे पर साथियों संग बच चालक को पीटने का आरोप लगा है। इस दौरान भीड़ को उग्र होता देख हवाई फायरिंग करते हुए आरोपी भाग गए।
बाद में लोगों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और रोडवेज स्टाफ ने वर्कशॉप के बाहर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस व रोडवेज अफसरों ने स्टाफ को समझाकर शांत किया और जाम खुलवाया। मामले में दोनों ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।
वाकया सोमवार दोपहर करीब एक बजे का है। रोडवेज वर्कशॉप से बस (यूपी 81 एच 9623) लेकर संविदा चालक हंस कुमार (बढ़ाका, सादाबाद हाथरस) बस स्टॉप सारसौल की तरफ निकल रहे थे, तभी गलत दिशा से बस को ओवरटेक करने के चलते कार (यूपी 81 बीएफ 9004) में खरोंच आ गई। आरोप है कि इसी बात को लेकर कार में सवार 2-3 लोगों ने बस चालक से गाली-गलौज की।
विज्ञापन
कार को बस के आगे खड़ी कर दी। बस से चालक को उतारकर आरोपी ने कहा कि तू जानता कि मैं कौन हूं। मैं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ठा. रघुराज सिंह का बेटा हूं। चालक हंस ने कहा कि कार में खरोंच उसकी वजह नहीं, बल्कि गलत दिशा से ओवरटेक करने से आई है। इतना सुनते ही आरोपियों ने बस चालक को पीटना शुरू कर दिया।
परिचालक रोहन बचाने आया तो उसे भी पीट दिया तो वह वहां से वर्कशॉप की ओर भाग गया। आसपास के लोग चालक को बचाने आए तो खुद को घिरता देख यह युवक 4-5 राउंड हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। इसके बाद लोगों ने कार को तोड़-फोड़ दिया। इसके बाद रोडवेज स्टाफ ने वर्कशॉप के बाहर जाम लगाकर नारेबाजी प्रदर्शन शुरू कर दिया।
जानकारी पर घटना स्थल पर आरएम परवेज खान, एसएम विनोद कुमार, एआरएम विवेक शुक्ला, पुलिस फोर्स पहुंच गया। वहां रोडवेज स्टाफ को समझाकर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया और कार को पुलिस थाने ले आई। थाने में बस चालक ने कार नंबर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
चालक के अनुसार वह किसी को पहचानता नहीं, मगर उन्होंने वहां मारपीट के दौरान खुद का परिचय उत्तर प्रदेश भवन व सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष ठा. रघुराज सिंह के बेटे के रूप में दिया था। एआरएम अलीगढ़ विवेक शुक्ला ने कहा कि घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कर्मचारी संघ के नेता मुनेंद्र सिंह ने भी मामले में कर्मचारियों से बात कर आगे कदम उठाने की बात कही।
इधर, इंस्पेक्टर बन्नादेवी धीरेंद्र मोहन ने बताया कि तहरीर अज्ञात लोगों के खिलाफ दी गई है। कार जब्त है। वह किसी और के नाम से पंजीकृत है। वहीं दूसरे पक्ष से खुद रघुराज सिंह के बेटे पृथ्वीराज सिंह की ओर से तहरीर थाने भेजे जाने की जानकारी मिली है, जो अभी उन्होंने देखी नहीं है। दोनों की जांच की जाएगी। उसके बाद ही कार्रवाई तय की जाएगी। मारपीट में घायल चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
रघुराज सिंह के बेटे का लूट का आरोप
इस मामले में रघुराज सिंह के बेटे पृथ्वीराज सिंह जादौन की ओर से तहरीर दी गई है। जिसमें कहा गया है कि वह अपनी कार से दोस्त के घर जा रहा था। तभी बस चालक ने टक्कर मार दी। जब उससे इस बात पर एतराज जताया गया तो चालक व परिचालक ने मारपीट की। इस दौरान उन्होंने अन्य स्टाफ को बुलाकर घड़ी, जंजीर, 15 हजार 260 रुपये लूट लिए और कार क्षतिग्रस्त कर दी। किसी तरह जान बचाकर भागा तो वे लोग पीछे भागे और किसी ने उस पर तमंचे से फायर भी किया। मगर वह बचकर निकल गया।
रघुराज बोले, हमारा समझौता हुआ
इस मामले में जब रघुराज सिंह से बातचीत का प्रयास किया गया तो उन्होंने कुछ बताने के बजाय इतना ही कहा कि हमारा समझौता हो गया है।
पहले भी दर्ज हुआ था एक मुकदमा
रघुराज सिंह के एक अन्य बेटे पर कुछ माह पहले भी इसी तरह मारपीट व हमला करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। नगर निगम में पार्षद बेटे पर इस हमले का आरोप भाजपा के ही दूसरे दिग्गज नेता व विधायक ठा.दलवीर सिंह के रिश्तेदार राजकुमार सिंह ने लगाया था। वह मुकदमा आज भी बन्नादेवी थाने में ही लांच में लंबित है।