{"_id":"5f5e778b8ebc3e4c9418b57a","slug":"bjp-leader-clashes-with-inspector-during-vehicle-checking-uproar-at-police-station-aligarh-news-ali2437399106","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चेकिंग के दौरान भाजपा नेता की दरोगा से झड़प, थाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चेकिंग के दौरान भाजपा नेता की दरोगा से झड़प, थाने पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के देहली गेट चौराहे पर रविवार शाम वाहन चेकिंग के दौरान भाजपा नेता व एक दरोगा के बीच झड़प हो गई। सूचना पर पहुंचे भाजपाइयों ने थाने पर हंगामा काटते हुए दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना इंस्पेक्टर आशीष कुमार में भाजपाइयों को मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इधर लोधा थाना क्षेत्र में भी चेकिंग के दौरान युवा भाजपा नेता का पुलिस से विवाद हुआ।
देहली गेट थाने के दरोगा राजेश कुमार शाम सात बजे करीब देहली गेट चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। तभी वहां पर भाजपा नेता दीपक सोनी बाइक लेकर पहुंचे। दरोगा ने उनसे बाइक के कागजात मांगे। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। दीपक का आरोप है कि दरोगा ने उनके साथ अभद्रता की, जबकि उनके पास हेलमेट व मास्क मौजूद था। इसकी सूचना भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत, महानगर मंत्री संजू बजाज आदि को दी गई। दोनों थाने पर अपने साथियों के साथ पहुंचे।
भाजपा नेता दीपक का पक्ष लेते हुए उन्होंने हंगामा काट दिया। महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत के मुताबिक दरोगा ने कार्यकर्ता के साथ अभद्रता की है। इस मामले में दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। थाना इंस्पेक्टर आशीष कुमार के मुताबिक मामले को शांत करा दिया गया। जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इधर, रविवार की शाम लोधा थाना क्षेत्र में खेरेश्वर चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान युवा भाजपाइयों व पुलिस में विवाद हो गया। भाजपा युवा मोर्चा के महानगर मंत्री प्रशांत पाठक खेरेश्वर चौराहे से कुछ साथियों के साथ निकल रहे थे तभी पुलिस कर्मियों ने उन्हें बाइक चेकिंग के लिए रोका। परिचय देने पर दरोगा ने कागज मांगे तथा बाइक सीज करने की बात कही। प्रशांत का आरोप है कि उन्होंने कागज भी दिखाए, मगर दरोगा ने परिचय देने पर अभद्रता की। इस खबर पर महानगर अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी कई साथियों संग पहुंच गए। उनकी दरोगा से नोकझोंक हुई।
बाद में पहुंचे एसओ ने बातचीत कर हंगामा शांत कराया। निखिल ने दरोगा के व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई। इस बीच दरोगा वहां से निकल गया। एसओ के अनुसार कुछ गलतफहमी में विवाद हुआ था। बाद में शांत करा दिया गया।