फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP is a party of liars: Ram Asare

जुमले व झूठों की पार्टी है भाजपा : राम आसरे

Tue, 01 Feb 2022 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP is a party of liars: Ram Asare
पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा के साथ में जिलाध्यक्ष गिरीश यादव व अन्य । - फोटो : CITY OFFICE
सपा सरकार में शिक्षा मंत्री रहे राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा केवल जुमले और झूठों की पार्टी है। वह विकास के बजाय नफरत, सांप्रदायिकता में विश्वास करती है। केवल सपा ही मुद्दों पर चुनाव लड़ती है।
विज्ञापन

मंगलवार को वह सपा कार्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब हुए।
उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में काम बोलता था। सपा के ही काम को भाजपा अपना बताकर उद्घाटन करती रही। ताज एक्सप्रेस वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, मेट्रो, तापीय परियोजना इकाइयां और अन्य योजनाएं सपा शासनकाल की हैं। भाजपा ने जनता को गुमराह कर सत्ता हासिल की है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रत्याशी का बदलना और टिकट का कटना यह पार्टी का नीतिगत फैसला है। जनता के हित के लिए पार्टी जोखिम लेती है। पूर्व मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। 350 से ज्यादा सीटें आएंगी। भाजपा शासनकाल में अनुसूचित जाति के लोगों का उत्पीड़न हुआ है। सपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उसने जो भी वादा किया है, उसे निभाया है। अलीगढ़ की सातों सीटों पर सपा-रालोद प्रत्याशी जीत रहे हैं। उन्होंने कोल व शहर विधानसभा क्षेत्र में बैठक कर विश्वकर्मा व मैथिली ब्राह्मण समाज को एकजुट रहने पर जोर दिया। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, राजेश सैनी, पप्पू प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed