फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP government could not make appointments on vacancies: Jayant

अलीगढ़ः रिक्तियों पर नियुक्तियां नहीं कर सकी भाजपा सरकार : जयंत

Wed, 09 Feb 2022 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
BJP government could not make appointments on vacancies: Jayant
अलीगढ़ के भोजाका गांव में सभा को संबोधित करते रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी। - फोटो : PISAWA
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गांव भोजाका में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व युवाओं की नब्ज पर हाथ रखा। कहा कि छह-छह माह से सरकार तनख्वाह नहीं दे पा रही है। रिक्तियां हैं लेकिन नियुक्तियां नहीं हो सकीं। एमबीए व इंजीनियरिंग करने के बाद भी 95 फीसदी युवा बेरोजगार हैं। इसी के साथ सोमवार को संसद में प्रधानमंत्री के संबोधन पर टिप्पणी करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि यूपी में कोरोना फैलने के लिए दिल्ली, महाराष्ट्र से लौटे मजदूरों को जिम्मेदार बताना गरीबों का अपमान है।
विज्ञापन

खैर से भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, बरौली से प्रमोद गौड़, इगलास से वीरपाल दिवाकर समेत अन्य सीटाें पर सपा के प्रत्याशियाें को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि युवाओं की नौकरी के लिए सरकार के पास धन नहीं है, लेकिन यूपी से बंगलूरू तक प्रचार पर हजारों करोड़ रुपया सरकार बहा रही है। मतदाताओं से कहा कि इस चुनाव में भी गड़बड़ कर दी तो पांच साल फिर कुछ नहीं मिलने वाला है। उन्होंने किसान आंदोलन का भी जिक्र कर भाजपा सरकार पर कटाक्ष किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अहंकारी राजा बताते हुए कहा कि कोरोना काल में दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों के घर पहुंचने के लिए भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। सभा में पूर्व सांसद व सपा नेता चौ. विजेंद्र सिंह, खैर से रालोद प्रत्याशी भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, बरौली से पार्टी प्रत्याशी प्रमोद गौड़ के पुत्र दिवाकर गौड़, इगलास से पार्टी प्रत्याशी वीरपाल सिंह दिवाकर, राहुल पंडित, रालोद अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक वाल्मीकि, सविता सिंह बुलंदशहर, महामंत्री रौबिन चौधरी, जिलाध्यक्ष कालीचरन सिंह, जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र, सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाबा के दूत हैं सांड़
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि बाबा (योगी आदित्यनाथ) ने किसानों के एक हाथ में बैटरी वाली टॉर्च और दूसरे हाथ में लाठी थमा दी है। खेतों में तार लगाओ। पूरी रात खेतों में बिताओ। बीच-बीच में बाबा अपने दूतों (सांड़ों) को भेज देते हैं कि जाओ फसल कितनी अच्छी हो रही है, उसे चखकर आओ। सरकार की नजर में किसान महाचोर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed