{"_id":"6202d0bcd815a678be03da6d","slug":"bjp-government-could-not-make-appointments-on-vacancies-jayant-pisawa-news-ali2847932174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः रिक्तियों पर नियुक्तियां नहीं कर सकी भाजपा सरकार : जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः रिक्तियों पर नियुक्तियां नहीं कर सकी भाजपा सरकार : जयंत
विज्ञापन
अलीगढ़ के भोजाका गांव में सभा को संबोधित करते रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी।
- फोटो : PISAWA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गांव भोजाका में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व युवाओं की नब्ज पर हाथ रखा। कहा कि छह-छह माह से सरकार तनख्वाह नहीं दे पा रही है। रिक्तियां हैं लेकिन नियुक्तियां नहीं हो सकीं। एमबीए व इंजीनियरिंग करने के बाद भी 95 फीसदी युवा बेरोजगार हैं। इसी के साथ सोमवार को संसद में प्रधानमंत्री के संबोधन पर टिप्पणी करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि यूपी में कोरोना फैलने के लिए दिल्ली, महाराष्ट्र से लौटे मजदूरों को जिम्मेदार बताना गरीबों का अपमान है।
खैर से भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, बरौली से प्रमोद गौड़, इगलास से वीरपाल दिवाकर समेत अन्य सीटाें पर सपा के प्रत्याशियाें को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि युवाओं की नौकरी के लिए सरकार के पास धन नहीं है, लेकिन यूपी से बंगलूरू तक प्रचार पर हजारों करोड़ रुपया सरकार बहा रही है। मतदाताओं से कहा कि इस चुनाव में भी गड़बड़ कर दी तो पांच साल फिर कुछ नहीं मिलने वाला है। उन्होंने किसान आंदोलन का भी जिक्र कर भाजपा सरकार पर कटाक्ष किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अहंकारी राजा बताते हुए कहा कि कोरोना काल में दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों के घर पहुंचने के लिए भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। सभा में पूर्व सांसद व सपा नेता चौ. विजेंद्र सिंह, खैर से रालोद प्रत्याशी भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, बरौली से पार्टी प्रत्याशी प्रमोद गौड़ के पुत्र दिवाकर गौड़, इगलास से पार्टी प्रत्याशी वीरपाल सिंह दिवाकर, राहुल पंडित, रालोद अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक वाल्मीकि, सविता सिंह बुलंदशहर, महामंत्री रौबिन चौधरी, जिलाध्यक्ष कालीचरन सिंह, जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र, सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव मौजूद रहे।
बाबा के दूत हैं सांड़
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि बाबा (योगी आदित्यनाथ) ने किसानों के एक हाथ में बैटरी वाली टॉर्च और दूसरे हाथ में लाठी थमा दी है। खेतों में तार लगाओ। पूरी रात खेतों में बिताओ। बीच-बीच में बाबा अपने दूतों (सांड़ों) को भेज देते हैं कि जाओ फसल कितनी अच्छी हो रही है, उसे चखकर आओ। सरकार की नजर में किसान महाचोर हैं।