फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Woman dies in Raza Nagar

अलीगढ़ : रजा नगर में महिला की मौत

Fri, 23 Apr 2021 02:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला, अलीगढ़।
अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 23 Apr 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in Raza Nagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
थाना क्वार्सी क्षेत्र के मोहल्ला रजा नगर में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के मुंह और नाक से खून बाहर आना पाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम में महिला के सिर में गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। देर रात पुलिस ने इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।    
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक समीना नाम की महिला पिछले 4 वर्ष से मोहल्ला रजा नगर में रही थी। उसके दो लड़के और दो लड़की हैं। समीना का अपने पति अलाउद्दीन से पारिवारिक विवाद चल रहा है। उसके पति मथुरा में रहते हैं। यहां पर महिला अकेली ही रहती थी। बुधवार की शाम को दूध वाला दूध देने आया था। आवाज लगाने के बाद भी जब महिला नहीं आई तो कुछ संदेह हुआ। इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। घर के अंदर जाकर देखा तो समीना का शव पड़ा हुआ था। उसके नाक और मुंह से खून आ रहा था।
विज्ञापन



अंदाजा लगाया जा रहा है कि सीढ़ियों से गिरने के चलते वह जख्मी हुई और यही उसकी मौत का कारण बना। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है। मृतक महिला के पति और बच्चों को सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार महिला के सिर में चोट लगने के कारण ही उसकी मौत हुई है। हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed