{"_id":"5c5a9bd4bdec2273a83b9fd8","slug":"bjp-booth-sammelan-amit-shah-yogi-adityanath-in-aligarh-all-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में बोले सीएम योगी- एएमयू में 'एससी-एसटी लोगों को क्यों नहीं मिल रहा आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में बोले सीएम योगी- एएमयू में 'एससी-एसटी लोगों को क्यों नहीं मिल रहा आरक्षण
Wed, 06 Feb 2019 02:03 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 06 Feb 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के तालानगरी में आयोजित भाजपा के बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के लोकसभा चुनाव में एक माह बचा है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में देश मे चहुंओर विकास की गंगा बहा दी है।
विकास कार्य में कोई भी भेदभाव नहीं किया गया। 2014 से 18 तक 13 करोड़ परिवार को गैस उपलब्ध कराए। इसके अलावा बिजली कनेक्शन आवास विभिन्न योजनाओं से लाभन्वित किया गया है। कानून व्यवस्था के मोर्चे पर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसकर अपराधियों पर लगाम लगाई गई है।
आज अपराधी गले में तख्ती डालकर थाने पहुंच रहे हैं कि हमको गिरफ्तार करो,आज प्रदेश में जंगल राज समाप्त कर अमन चेन कायम किया। अलीगढ़ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अलीगढ़ का ताला भेंट किया गया है, इसको सपा-बसपा के कार्यलयों पर लगाना है।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को केंद्र सरकार करोड़ों का अनुदान देती है और विश्वविद्यालय को अल्पसंख्यक का दर्जा प्राप्त भी नहीं है, लेकिन यहां एससी एसटी के लोगों को यहां आरक्षण नहीं मिल रहा है।
जबकि अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों में आरक्षण मिल रहा है। इनकी मंशा क्या है, आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा 74 से अधिक सीट पर विजय हासिल करेगी।