फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BJP Aligarh candidate Satish Gautam and Hathras candidate Anoop Valmiki received enthusiastic welcome

Aligarh: भाजपा से तीसरी बार टिकट पाने के बाद पहली बार अलीगढ़ पहुंचे सतीश गौतम, बंटे लड्डू, हुई आतिशबाजी

Mon, 25 Mar 2024 10:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 25 Mar 2024 10:06 PM IST
सार

अलीगढ़ पहुंचने पर भाजपा के अलीगढ़ प्रत्याशी सतीश गौतम और हाथरस प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि को फूलों की मालाओं से लाद दिया गया। होली के अवसर पर गुलाल की बौछार होने लगी। लड्डू बंटने लगे। भाजपा समर्थक डीजे पर बज रहे जोशीले गीतों पर जमकर नाचे।

विज्ञापन
BJP Aligarh candidate Satish Gautam and Hathras candidate Anoop Valmiki received enthusiastic welcome
अलीगढ़ प्रत्याशी सतीश गौतम और हाथरस प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि का स्वागत - फोटो : नितिन गुप्ता

विस्तार

भाजपा से अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र की तीसरी बार टिकट पाने के बाद प्रत्याशी सतीश गौतम अलीगढ़ पहुंचे। दिल्ली से लौटते हुए टप्पल टोल से लेकर अपने संसदीय कार्यालय पहुंचे। उनके साथ में हाथरस लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि का भी जोशीला स्वागत हुआ। लड्डू बंटे, पटाखे चले और समर्थक डीजे पर जमकर झूमे। 

विज्ञापन

विज्ञापन

24 मार्च की रात भाजपा ने 18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए पांचवीं सूची जारी की, जिसमें अलीगढ़ से दो बार के सांसद सतीश गौतम को तीसरी बार टिकट दी गई। खैर से विधायक और राजस्व राज्यमंत्री अनूप वाल्मीकि को हाथरस लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाया। 25 मार्च की दोपहर 12 बजे सतीश गौतम और अनूम वाल्मीकि दिल्ली से अलीगढ़ पहुंचे। दोनों प्रत्याशी टप्पल टोल, जट्टारी, गौमत चौराहा, खैर, अंडला, खेरेश्वर मंदिर, सारसौल चौराहा, दुबे पड़ाव, मीनाक्षी पुल से होते हुए विद्यानगर स्थित सतीश गौतम के संसदीय कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश गौतम
कार्यालय के सामने बने ग्राउंड में भाजपा के अलीगढ़ प्रत्याशी सतीश गौतम और हाथरस प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि को फूलों की मालाओं से लाद दिया गया। होली के अवसर पर गुलाल की बौछार होने लगी। लड्डू बंटने लगे। भाजपा समर्थक डीजे पर बज रहे जोशीले गीतों पर जमकर नाचे। टिकट मिलने के जश्न में महापौर प्रशांत सिंघल, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला, महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, अनिल सेंगर आदि भाजपा नेताओं ने खुशी का इजहार किया।
स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed