फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Birth certificate of arrested Bangladeshi citizen canceled

Aligarh: गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक का जन्म प्रमाणपत्र निरस्त, सर्टिफिकेट जारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

Tue, 04 Mar 2025 10:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 04 Mar 2025 10:51 PM IST
सार

गिरफ्तार दंपती बांग्लादेश के ढाका स्थित जिला फरीदपुर में थाना भंगा के साउथ कालामरिधा के निवासी थे। दोनों कई वर्षों से अलीगढ़ के भुजपुरा में रह रहे थे।

विज्ञापन
Birth certificate of arrested Bangladeshi citizen canceled
गिरफ्तार सिराज और हलीमा - फोटो : यूपी एटीएस

विस्तार

एटीएस ने 22 दिसंबर 2024 को रेलवे रोड से बांग्लादेशी दंपती सिराज और हलीमा को गिरफ्तार किया था। वह फर्जी दस्तावेजों से भारतीय नागरिक बनकर रह रहे थे। अब नगर निगम ने सिराज का जन्म प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया है। अभी मामले की जांच चल रही है। जल्द ही प्रमाणपत्र जारी करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


गिरफ्तार दंपती बांग्लादेश के ढाका स्थित जिला फरीदपुर में थाना भंगा के साउथ कालामरिधा के निवासी थे। दोनों कई वर्षों से अलीगढ़ के भुजपुरा में रह रहे थे। 16 अगस्त 2016 में सिराज पुत्र पप्पू निवासी नगला आशिक, भुजपुरा के नाम से नगर निगम द्वारा जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण संख्या 11962016020481 में अंकित जन्म तिथि 1 जनवरी 1991 को जारी किया गया था।
विज्ञापन


एटीएस ने 10 जनवरी 2025 को सिराज के द्वारा जन्मतिथि बनवाने के लिए फार्म के साथ दिए गए अभिलेखों को ब्योरा नगर निगम से मांगा तो सबकी सांसें अटक गई। इसकी जांच सहायक नगर आयुक्त को सौंपी गई। इस दौरान तीन मार्च को जोन दो के रजिस्ट्रार बेचैन प्रसाद ने सिराज के जन्म प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed