फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Birth anniversary of Akrur Ji Maharaj

धूमधाम से निकली अक्रूर जी महाराज की शोभायात्रा

Mon, 12 Apr 2021 01:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Birth anniversary of Akrur Ji Maharaj
शोभायात्रा में विधायक संजीव राजा, पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय। - फोटो : CITY OFFICE
अक्रूर जी महाराज की जयंती पर रविवार को अखिल भारतीय श्री वार्ष्णेय युवा संगठन एवं श्री अक्रूर जी महाराज शोभायात्रा समिति ने धूमधाम से बैंडबाजों की धुन पर जयकारे लगाते हुए अक्रूर जी महाराज की शोभायात्रा निकाली। इससे पहले दोपहर में घंटाघर स्थित अक्रर पार्क में हवन-यज्ञ हुआ। इसके बाद यहां समिति पदाधिकारियों का स्वागत सम्मान किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ विष्णु भैया, शहर विधायक संजीव राजा, पूर्व महापौर आशुतोष वार्ष्णेय, रामकुमार गुप्ता चौंढला ने हरी झंडी दिखाकर किया। काली खप्पर का पूजन नितिन घुटी और गिरीश गुप्ता बैटरी ने किया। इसके बाद समिति सदस्यों ने काली के साथ तलवारवाजी करते हुए शोभायात्रा प्रारंभ की। बैंडबाजे और झांकियों के साथ मुख्य डोला शहर में भ्रमण के लिए निकला। अक्रूर पार्क से शोभायात्रा रसलगंज, माल गोदाम, अप्सला टाकीज, हकीम सराय, बारहद्वारी, पत्थर बाजार, मामू भांजा, कंपनी बाग, आर्यसमाज रोड होते हुए देर शाम वार्ष्णेय मंदिर पहुंची। जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत हुआ। लोगों ने पुष्पवर्षा की। जलपान कराया।
विज्ञापन

सुबह अक्रूर पार्क में हवन-यज्ञ और समिति सदस्यों का स्वागत सम्मान हुआ। इस दौरान शहर विधायक संजीव राजा, कोल विधायक अनिल पाराशर, पूर्व एमएलसी विवेक बंसल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. विभव वार्ष्णेय ने दीप जलाकर किया। शोभायात्रा के मुख्य संरक्षक पूर्व महापौर आशुतोष वार्ष्णेय, राकेश गुप्ता साईं, डॉ. विभव वार्ष्णेय, योगेश गुप्ता एलआईसी, नितिन घुटी, डॉ. विश्वमित्र आर्य, हरीशंकर प्रभाकर, विष्णु भैया, विनोद पीएल, ओमप्रकाश रेडियो मास्टर, हेमेंद्र वार्ष्णेय, राजेंद्र कुमार कोल, लाजपत वार्ष्णेय आदि का सम्मान किया गया। इस मौके पर संगठन प्रभारी मनोज गुप्ता, प्रवीन टप्पल, कालीचरण वार्ष्णेय, रतन देव, हेमंत कंप्यूटर, मनोज खलीफा, प्रवीन टप्पल, जय बाबू गुप्ता, सुभाष एडवोकेट, कालीचरण त्रिभुवन, प्रभात काली, गोपाल नारायण अक्रूरजी, संजय दवाई, सचिन वार्ष्णेय, विष्णु गोपाल, वरुण गुप्ता, आदित्य वार्ष्णेय, भूपेंद्र गुप्ता, नवेंद्र वार्ष्णेय, मोहनी घुटी, रुचि गोटेवाल, दीपिका वार्ष्णेय, शिवानी ब्रास, सोनल वार्ष्णेय, कनक किशोर, वर्षा, प्रीति वार्ष्णेय, प्रिया वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज की उपेक्षा करने वाले जनप्रतिनिधियों को चुनाव में दिया जाएगा जवाब
अलीगढ़। सम्मान समारोह के दौरान मनोज गुप्ता ने खुले मंच से घोषणा की कि जो जनप्रतिनिधि वैश्य समाज की उपेक्षा कर रहे हैं। उन्हें आगामी चुनाव में जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज को केवल वोट देने वालों का समाज समझा जाता है। वैश्यों के कार्यक्रमों को छोड़कर बड़े बड़े होर्डिंग बैनर लगवाए जाते हैं। लेकिन वार्ष्णेय समाज को शुभकामनाएं और बधाई संदेश नहीं देते हैं। ऐसे जनप्रतिनिधियों को आगामी चुनाव में जवाब दिया जाएगा।

विनय वार्ष्णेय का जिक्र कर भावुक हुए पूर्व महापौर
अलीगढ़। अक्रूर पार्क में पूर्व महापौर आशुतोष वार्ष्णेय भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार होते हुए भी भाजपा समर्थित कार्यकर्ता विनय वार्ष्णेय एटा जेल में बंद है। बड़े दुख की बात है कि हिंदू समाज के लिए कार्य करने वाले युवा कार्यकर्ता और भाजपा के सिपाही को सजा दी जा रही है।

शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाते विधायक संजीव राजा, पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय व अन्य

शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाते विधायक संजीव राजा, पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय व अन्य- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed