{"_id":"65e0d286e7b42bee040ef664","slug":"bikes-collided-high-school-student-dies-two-injured-aligarh-news-c-119-1-sali1001-100490-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, हाईस्कूल के छात्र की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, हाईस्कूल के छात्र की मौत, दो घायल
Fri, 01 Mar 2024 12:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:22 AM IST
सार
थाना गंगीरी के गांव इंद्रानगर निवासी छात्र बाइक द्वारा हाईस्कूल की परीक्षा देने अलीगढ़ जा रहा था। सुबह करीब सात बजे जैसे ही वह शेखा गांव के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार युवक एवं उसकी मौसी घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक छात्र संदीप
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पनैठी-गंगीरी रोड पर शेखा नहर पुल के पास 29 फरवरी सुबह दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक सवार हाईस्कूल के छात्र की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर महिला समेत सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
थाना गंगीरी के गांव इंद्रानगर निवासी संदीप पुत्र त्रिलोकी राम राजपूत 29 फरवरी की सुबह बाइक द्वारा हाईस्कूल की परीक्षा देने अलीगढ़ जा रहा था। सुबह करीब सात बजे जैसे ही वह शेखा गांव के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में 17 वर्षीय संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार थाना रामघाट के गांव सिलहारी निवासी योगेश कुमार पुत्र सत्यपाल एवं उसकी मौसी नेमश्री पत्नी अरमान सिंह घायल हो गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पनैठी पुलिस चौकी इंचार्ज अवनेश त्यागी ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मृतक युवक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन