{"_id":"5dc986b58ebc3e5b3c467b97","slug":"bike-robber-shot-dead-a-man-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक लूट की कोशिश के दौरान भाग रहे लुटेरे ने एक शख्स की गोली मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक लूट की कोशिश के दौरान भाग रहे लुटेरे ने एक शख्स की गोली मारकर की हत्या
Mon, 11 Nov 2019 09:35 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 11 Nov 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
demo pic
महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र के राजीव नगर बाईपास पर सोमवार शाम बाइक लूट की कोशिश के दौरान पब्लिक द्वारा दौड़ाए गए लुटेरे ने भीड़ में शामिल टिर्री चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद भीड़ और ज्यादा उग्र हो गई। भागते लुटेरे को नवविकसित कॉलोनी में चारों ओर से घेरकर दबोच लिया और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
खबर पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लुटेरे को गुस्साई भीड़ से बचाकर अस्पताल भिजवाया। वहीं टिर्री चालक को भी ट्रामा सेंटर ले जाया गया। मगर कनपटी में गोली लगी होने के कारण उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के विरोध में गुस्साई भीड़ ने कुछ देर को बाईपास पर जाम भी लगाया, मगर पुलिस ने कुछ ही मिनट में जाम लोगों को समझाकर खुलवा दिया।
घटना की खबर पर टिर्री चालक के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं खबर पर एसपी सिटी सहित पुलिस अमला मौके पर पहुंच गया। दबोचे गए आरोपी का पुलिस रिकार्ड खंगाला जा रहा है। वाकया सोमवार शाम पांच बजे का है। आरएसएस से जुड़े हाइंज इंडिया कंपनी में कार्यरत हरीश निवासी राजीव नगर अपनी बाइक के साथ बाईपास स्थित नाले की पुलिया पर खड़े कॉलोनी के ही योगेंद्र सिंह, सुनील सिंह तिलक आदि से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
तभी कयामपुर की ओर से दौड़ता हुआ एक बदमाश वहां पहुंचा और तमंचा दिखाकर गाड़ी की चॉबी मांगने लगा। इस पर हरीश ने चालाकी का परिचय देते हुए बाइक की चाभी बाईपास नाले में फेंक दी और शोर मचाते हुए बदमाश को दौड़ा लिया। इस पर हाथ में तमंचा लहराते हुए बदमाश सड़क पर भागने के बजाय अंदर राजीव नगर कालोनी की गली नंबर चार में घुस गया। लुटेरे के हाथ में तमंचा और पीछे पब्लिक देख अंदर कॉलोनी में मौजूद महिलाओं व पुरुषों ने उसे कई जगह घेरने की कोशिश की।
मगर हर जगह वह तमंचे से लोगों को डराता हुआ इधर उधर भागता रहा। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जब तक पुलिस आती, तब तक उसे कुछ लोगों ने गली के कच्चे बंद मुहाने पर घेर लिया। भीड़ में सबसे आगे खड़े 45 वर्षीय टिर्री चालक शिशुपाल पुत्र टीकम सिंह
निवासी श्रीनगर कॉलोनी गली नंबर चार क्वार्सी लुटेरे को दबोचने ही वाला था कि लुटेरे ने उस पर तमंचा तान दिया और भीड़ से भागने के लिए रास्ते देने की मांग करने लगा।
जब रास्ता नहीं मिला तो लुटेरे ने शिशुपाल के गोली मार दी। गोली शिशुपाल की कनपटी को भेदती हुई निकल गई। इससे वह मौके पर ही ढेर हो गया। हत्या से लोगों में अफरातफरी मच गई। भीड़ जैसे ही हटी लुटेरे ने फिर से दौड़ लगा दी और श्रीदेवी नाम की एक महिला पर भी तमंचा तान दिया। इसके बाद एक बाइक सवार की गाड़ी पर जा बैठा और उस पर तमंचा तानते हुए गाड़ी भगाने की धमकी देने लगा। बाइक सवार ने साहस दिखाते हुए उसका तमंचा छीनकर उसे दबोच लिया।
बस इसके बाद भीड़ ने उसकी जमकर लात-घूंसों से पिटाई लगाई। इसी बीच खबर पर इंस्पेक्टर क्वार्सी विनोद कुमार पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। यहां पब्लिक ने घटना के विरोध में बाईपास पर जाम लगाया। मगर पुलिस ने समझाकर जाम खुलवा दिया। वहीं भीड़ के आक्रोश को देखते हुए उन्होंने महिला थाना पुलिस को भी बुला लिया और जैसे-तैसे भीड़ के चुंगल से आरोपी को छुड़ाकर दीन दयाल अस्पताल भिजवाया। साथ ही शिशुपाल को ट्रामा सेंटर भिवजाया।
जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। खबर पर एसपी सिटी अभिषेक, सीओ तृतीय अनिल समानिया भी पहुंच गए। क्वार्सी इंस्पेक्टर के अनुसार लुटेरे की पहचान गुड्डू पुत्र विशंबर निवासी महुआ खेड़ा, क्वार्सी के तौर पर हुई है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर है। वह नशे में भी है। होश आने पर उससे पूछताछ की जाएगी।
इधर, घटना के संबंध में शिशुपाल की पत्नी और पुलिस की ओर से अलग-अलग मुकदमे आरोपी के खिलाफ दर्ज किए जा रहे हैं। सीओ तृतीय अनिल समानिया के अनुसार मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या के अलावा पब्लिक पर हमले आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।