फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bike riding youths collided with tractor, one killed

Aligarh News: बाइक सवार युवकों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल

Fri, 01 Mar 2024 12:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 01 Mar 2024 12:25 AM IST
सार

थाना बरला के गांव नगला खारी निवासी दो दोस्त शाम बाइक द्वारा अलीगढ़ से अपने गांव जा रहे थे। उनकी बाइक जीटी रोड पर गांव खेड़ा नारायण सिंह व नानऊ नहर के बीच पहुंची। तभी सामने से उलटी साइड से आ रहे आलू से भरे ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।

विज्ञापन
Bike riding youths collided with tractor, one killed
मृतक योगेश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जीटी रोड पर नानऊ नहर के पास 29 फरवरी की देर शाम एक ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। जहां एक घायल ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पनैठी पुलिस चौकी इंचार्ज अवनेश त्यागी ने बताया कि थाना बरला के गांव नगला खारी निवासी योगेश कुमार पुत्र शांति देव गांव के ही साथी मनोज कुमार के साथ शाम बाइक द्वारा अलीगढ़ से अपने गांव जा रहे थे। उनकी बाइक जीटी रोड पर गांव खेड़ा नारायण सिंह व नानऊ नहर के बीच पहुंची। तभी सामने से उलटी साइड से आ रहे आलू से भरे ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को पुलिस जीप में डालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गयाए जहां रास्ते में करीब 16 वर्षीय योगेश की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed