फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bike riding youth dies after being hit by unknown vehicle

Aligarh: बाइक पर गैस सिलेंडर भरवाने जा रहे युवक में अज्ञान वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत, परिवार में छाया मातम

Thu, 03 Oct 2024 04:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 03 Oct 2024 04:34 PM IST
सार

युवक बाइक पर अपने साथी के साथ गैस सिलेंडर भवनाने जा रहा था। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से युवक गंभीर घायल हो गया। उपचार के लिए ले जाते समय युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bike riding youth dies after being hit by unknown vehicle
मृतक आनंद कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अलीगढ़ में दादों की ग्राम पंचायत कासिमपुर खुशीपुरा के गांव खुशीपुरा निवासी 18 वर्षीय आनंद कुमार पुत्र मुकेश कुमार 2 अक्टूबर को अपने साथी मोहित कुमार के साथ बाइक पर गैस सिलेंडर भरवाने गांव दुधमा जा रहा था। गांव दुधमा के निकअ पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक घायल हो गए। हादसे में आनंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन


राहगीरों ने हादसे की परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल आंनद को उपचार के लिए अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने दिल्ली रेफर कर दिया। युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


घायल मोहित का हरदोई के एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा है। मृतक आनंद कुमार अपने पीछे दो भाई और एक बहन को रोते-बिलखते छोड़ गया। 3 अक्टूबर को गांव में ही युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed