फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bike riders shot the young man attacker absconded

Aligarh News: बाइक सवारों ने युवक को गोली मारी, हमलावर फरार

Sat, 04 Feb 2023 03:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 04 Feb 2023 03:40 PM IST
सार

खैर के गांव बामौती में देर रात को बाइक सवार युवकों ने एक युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। गांव में पुलिस ने जांच की तो, ग्रामीणों ने गोली चलने की घटना को गलत बताया है।

विज्ञापन
Bike riders shot the young man attacker absconded
गोली मारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव बामौती में बृहस्पतिवार की देर रात को बाइक सवार युवकों ने एक युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दी। घायल के परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। 

विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहां से घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सक ने अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन


पीड़ित युवक के बड़े भाई विजेंद्र सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई सतेंद्र उर्फ भूरा रात को गांव में ही रामायण पढ़ने के लिए घर से निकला था। वह रामायण पढ़ने के लिए पोखर वाले मंदिर पर जा रहा था। इस दौरान दो बाइकों पर सवार चार लोग आए और उसके भाई को गोली मारकर मौके से फरार हो गए। गोली उसके भाई के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल के भाई ने बताया कि उनकी पुरानी पारिवारिक रंजिश चली आ रही है। उनको शक है कि उनके भाई को इसी रंजिश के चलते गोली मारी गई है। कोतवाली निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक को गोली लगी है, लेकिन मामला संदिग्ध लग रहा है। गांव में पुलिस ने जांच की तो ग्रामीणों ने गोली चलने की घटना को गलत बताया है। जिन पर रंजिश का आरोप लगा रहे हैं, वह व्यक्ति अपने घर पर सो रहा था। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed