{"_id":"68224811d2e9438837038bfd","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-aligarh-news-c-117-1-sali1021-101131-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में छाया मातम, साल भर पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में छाया मातम, साल भर पहले हुई थी शादी
Tue, 13 May 2025 12:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 13 May 2025 12:42 AM IST
सार
पुष्पेंद्र बाइक पर डिबाई की तरफ से अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। नगौला में पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। पुष्पेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। साल भर पहले प्रिया के साथ शादी हुई थी।
विज्ञापन
मृतक पुष्पेंद्र
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
11 मई की रात करीब साढ़े बारह बजे अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे पर नगौला में पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन एक बाइक में टक्कर मारकर निकल गया। इससे बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
अतरौली कोतवाली के गांव गदाईपुर निवासी पुष्पेंद्र (27) पुत्र रघुवीर बाइक पर डिबाई की तरफ से अलीगढ़ की ओर जा रहे थे। नगौला में पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। राहगीर की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के मोबाइल के जरिये पुलिस ने परिजन को खबर दी तो वह रोते हुए मौके पर पहुंच गए। पुष्पेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। साल भर पहले प्रिया के साथ शादी हुई थी।
विज्ञापन