{"_id":"6999a25bd67bc02f0801157c","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-car-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल, परिवार में छाया मातम
Sat, 21 Feb 2026 05:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 21 Feb 2026 05:47 PM IST
सार
मैरिज होम में शादी समाराेह में शामिल होने के बाद बाइक पर सवार दो लोग वापस लौट रहे थे। गाजियाबाद-अलीगढ़ हाईवे स्थित नगला नत्था के पास एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई और साथी गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गभाना में नगला नत्था के पास 20 फरवरी की रात एक कार ने बाइक सवार दो युवकों में टक्कर मार दी। हादसे में 19 वर्षीय मनीष की मौत हो गई। बाइक पर बैठा दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
थाना पुलिस के अनुसार, बुलंदशहर के गांव त्योरी निवासी मनीष पुत्र प्रदीप कुमार 20 फरवरी को गभाना कस्बे के एक मैरिज होम में शादी समाराेह में शामिल होने के लिए आए थे। देर रात करीब 12 बजे वह बाइक से साथी कुलदीप निवासी नगला नत्था के साथ किसी काम से कस्बे की ओर आ रहे थे। रास्ते में गाजियाबाद-अलीगढ़ हाईवे स्थित नगला नत्था के पास एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डाक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। कुलदीप का उपचार चल रहा है। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। बेटे की मौत पर उनका रो-रोकर बुरा हाल है। उपनिरीक्षक शुभम अहलावत ने बताया है कि युवक 11वीं का छात्र था। तीन भाइयों में बड़ा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन