{"_id":"672ca8f189f8a240ee0f1428","slug":"bike-accident-at-akrabad-toll-plaza-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दो बाइक आपस में आमने-सामने भिड़ीं, तीन युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दो बाइक आपस में आमने-सामने भिड़ीं, तीन युवक घायल
Thu, 07 Nov 2024 05:18 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 07 Nov 2024 05:18 PM IST
सार
दीवाली की छुट्टी खत्म होने पर तीन युवक एक बाइक पर सवार नोएडा वापस जा रहे थे। अकराबाद टोल प्लाजा के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। तीनों युवक सड़क पर गिर कर घायल गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अकराबाद के जीटी रोड पर स्थित टोल प्लाजा के पास 7 नंवबर की दोपहर दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन
जिला फर्रुखाबाद के कस्बा फैजाबाद निवासी आकाश, विकास पुत्रगण संजय अपने साथी प्रांजुल पुत्र शिशुपाल के साथ नोएडा में स्थित किसी निजी कंपनी में काम करते हैं। दीवाली की छुट्टी खत्म होने पर तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर काम पर वापस जा रहे थे। दोपहर डेढ़ बजे अकराबाद टोल प्लाजा के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। तीनों युवक सड़क पर गिर कर घायल गए। हादसे की जानकारी होते ही स्थानीय लोग वहां पर पहुंच गए। उन लोगों को आता देख दूसरी बाइक पर सवार युवक वहां से भाग गया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन