{"_id":"60c3b4608ebc3ec9505edb21","slug":"bikaru-case-city-office-news-ali2652954107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड के आरोपी की पत्नी खुशी समेत अन्य महिलाओं की रिहाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड के आरोपी की पत्नी खुशी समेत अन्य महिलाओं की रिहाई की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बिकरू कांड के आरोपी अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे समेत जेल में बंद अन्य महिलाओं की रिहाई की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के सुर मुखर हो उठे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को इस मामले में कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय को सौंपा।
कानपुर बिकरू कांड में अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे और उसके साथ अन्य तीन महिलाएं क्षमा दुबे, शांति दुबे, रेखा अग्निहोत्री व उसके ढाई साल के मासूम बेटे को योगी सरकार में लगभग दस माह से जेल में निरुद्ध कर रखा है। आम आदमी पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि इस प्रकरण में कानपुर के तत्कालीन एसएसपी दिनेश कुमार ने मीडिया में बयान दिया कि खुशी दुबे निर्दोष है और उसको जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार व प्रशासन के सामने ऐसी क्या मजबूरी है कि खुशी दुबे जेल में है, जबकि उसकी हालत खून की उल्टियां हो जाने के कारण अत्यंत चिंता जनक है।
जिला महासचिव हेमेंद्र कुमार ने कहा कि योगी सरकार प्रतिशोध, दुरभावना और जातिगत भेदभाव की भावना से काम कर रही है। इससे प्रदेश की जनता में रोष है। पूर्व जिला प्रभारी हाथरस प्रभात खांडे ने कहा कि खुशी दुबे निर्दोष के साथ साथ नाबालिग भी है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार उसको निरंतर अमानवीय यातनाएं दे रही है। अमर दुबे की मां क्षमा दुबे को भी जेल में बंद कर रखा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्षमा दुबे व विकास दुबे की नौकरानी रेखा अग्निहोत्री एवं अन्य को किस अपराध में जेल में निरुद्ध कर रखा है। अगर इन सभी को शीघ्र रिहा नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी आंदोलन करेगी। इस अवसर पर राहत सुल्तान, नीरज छोंकर, मुकेश वार्ष्णेय, जिला महासचिव महिला विंग लुबना शफीक, जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अभय चौधरी, हेमंत मथुरिया, डब्बू, अभिषेक, लज्जाराम, योगेश, वीके गर्ग आदि मौजूद रहे।