फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bijauli-Gonda and Akarabad can become Nagar Panchayat

Good News: अकराबाद-बिजौली और गोंडा बन सकती हैं नगर पंचायत, इन नगर पालिका-पंचायतों का होगा सीमा विस्तार

Fri, 01 Aug 2025 11:37 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 01 Aug 2025 11:37 AM IST
सार

अलीगढ़ जिले में वर्तमान में एक नगर निगम, दो नगर पालिकाएं (अतरौली और खैर) और 15 नगर पंचायतें शामिल हैं। अब शासन स्तर से तीन ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत का दर्जा देने की कवायद शुरू हुई है। 

विज्ञापन
Bijauli-Gonda and Akarabad can become Nagar Panchayat
अकराबाद ग्राम पंचायत - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ जनपद की सबसे बड़ी ग्राम पंचायतों में शुमार बिजौली, गोंडा और अकराबाद को नगर पंचायत का दर्जा मिल सकता है। शासन ने प्रशासन से यहां की आबादी, मतदाता और क्षेत्रफल समेत आठ बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। बताया जाता है कि यह तीनों ही ग्राम पंचायतें नगर पंचायतों के मानकों को पूरा कर रही हैं। वहीं नगरपालिका अतरौली और नगर पंचायत चंडौस, बेसवां, विजयगढ़ और हरदुआगंज का सीमा विस्तार किया जाना है।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले में वर्तमान में एक नगर निगम, दो नगर पालिकाएं (अतरौली और खैर) और 15 नगर पंचायतें शामिल हैं। इनमें जलाली, पिलखना, कौड़ियागंज, हरदुआगंज, विजयगढ़, छर्रा, इगलास, बेसवां, जट्टारी, बरौली, गभाना, जवां सिकंदरपुर, मडराक, चंडौस और टप्पल शामिल हैं। अब शासन स्तर से तीन ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत का दर्जा देने की कवायद शुरू हुई है। 
विज्ञापन


शासन में अनु सचिव कृपा शंकर ने इस संबंध में पत्र जारी कर प्रशासन से बिजौली, गोंडा और अकराबाद के बारे में पूरी रिपोर्ट मांगी है। अगर इन ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत बनाया जाता है तो कौन से गांव और मजरे इसमें शामिल होंगे इस पर भी संभावित प्रस्ताव मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन नई नगर पंचायतों के गठन को लेकर शासन ने रिपोर्ट मांगी है। इनके लिए पूरा विवरण शासन को भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं सीमा विस्तार के संबंंध में भी जो जानकारी शासन ने मांगी है वह भेजी जा रही है।-संजीव रंजन, जिलाधिकारी

चार वर्ष पहले हुआ था छह नगर पंचायतों का गठन

पिछले कुछ वर्षों में ही छह नई नगर पंचायतों बरौली, गभाना, जवां सिकंदरपुर, मडराक, चंडौस और टप्पल का गठन हुआ था। फिलहाल, इन नवगठित नगर पंचायतों में वार्ड निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में प्रदेश सरकार द्वारा नगरीय निकायों का दायरा बढ़ाने का यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मियां तेज होने वाली हैं। सरकार के इस कदम से कई ग्रामीण क्षेत्रों को अब नगरीय निकायों में शामिल किया जा सकता है। इससे न केवल संबंधित क्षेत्रों का विकास स्वरूप बदल सकता है, बल्कि आने वाले पंचायत चुनावों पर भी इसका व्यापक प्रभाव पड़ने की संभावना है। जिन गांवों या क्षेत्रों को नगरीय सीमा में शामिल किया जाएगा, वे पंचायत चुनावों का हिस्सा नहीं रहेंगे और वहां नगरीय निकाय के चुनाव नियम लागू होंगे।

पांच नगर पंचायतों का होगा सीमा विस्तार
शासन स्तर से जो कसरत शुरू हुई है उसके मुताबिक नगर पंचायत चंडौस, अतरौली, बेसवां, विजयगढ़ और हरदुआगंज का सीमा विस्तार होगा। हालांकि हरदुआगंज नगर पंचायत के सीमा विस्तार का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। इसमें नगर पंचायत के पश्चिमी क्षेत्र में मोरथल गांव तक, बाबा कॉलोनी, ग्रेटर अलीगढ़, बैरमगढ़ी और रसिक टावर जैसे क्षेत्रों को शामिल करना प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed