{"_id":"630a6e03bb44427abd72e3e0","slug":"bhupendra-s-appointment-cannot-make-up-for-the-ruin-bijendra-aligarh-news-ali2990619149","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूपेंद्र की नियुक्ति से नहीं हो सकती बर्बादी की पूर्ति : बिजेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूपेंद्र की नियुक्ति से नहीं हो सकती बर्बादी की पूर्ति : बिजेंद्र
विज्ञापन
मैरिस रोड़ स्थित एक होटल में पत्रकारो से वार्ता करते पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह। संवाद
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद व सपा के वरिष्ठ नेता चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन में सैकड़ों किसानों की शहादत, अग्निपथ योजना पर नौजवानों की बर्बादी की पूर्ति भाजपा भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति से नहीं कर सकती।
शनिवार को उन्होंने पत्रकारों से कहा कि यदि वास्तव में भाजपा के हाईकमान में नैतिकता है तो बताए कि जिन किसानों ने तेरह महीने के आंदोलन में भूख प्यास कड़ाके की ठंड से अपनी मांगों के लिए प्राण त्याग दिए। क्या उसकी पूर्ति भाजपा के अध्यक्ष की कुर्सी पर चौधरी भूपेंद्र सिंह को बिठाकर हो सकती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके संगठन के सभी पदाधिकारियों में नैतिकता है, तो विशेष सत्र बुलाकर जाटों को ओबीसी की श्रेणी में लाने का कानून बनाएं और किसान की सभी फसलों का एमएसपी रेट देने की घोषणा करें।
विज्ञापन
अग्निपथ योजना निरस्त कर पूर्ववर्ती सेना भर्ती की योजना पुन: लागू करें अन्यथा भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर चौधरी भूपेंद्र सिंह का लॉलीपाप देने की कोशिश न करें, क्यों कि यह कोई नया कार्य नहीं हुआ। इससे पहले भी चौधरी चरण सिंह प्रधानमंत्री, चौधरी देवीलाल उपप्रधानमंत्री, चौधरी बलराम जाखड़ अध्यक्ष, चौधरी बंशीलाल रक्षामंत्री के साथ नाथूलाल, कुंवर नटवर सिंह, जैसे 11-11 मंत्री केंद्र सरकार में रह चुके हैं।