{"_id":"67667e3dff11b3153d02aec9","slug":"bhrastachar-virodhi-sena-chief-receives-death-threat-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: भ्रष्टाचार विरोधी सेना के अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: भ्रष्टाचार विरोधी सेना के अध्यक्ष को मिली जान से मारने की धमकी, यह है मामला
Sat, 21 Dec 2024 02:07 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 21 Dec 2024 02:07 PM IST
सार
आरटीओ कार्यालय के तमाम लोग बन्नादेवी थाने पहुंचे और केशव देव के खिलाफ शिकायत करते कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पंडित केशव देव गौतम
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
भ्रष्टाचार विरोधी सेना के अध्यक्ष एवं आरटीआई एक्टिविस्ट पंडित केशव देव गौतम ने एआरटीओ प्रशासन पर अपने दलालों से जान से मारने की धमकी दिलवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने थाना बन्ना देवी पुलिस के अलावा एडीएम सिटी से शिकायत की है।
विज्ञापन
वहीं, आरटीओ कार्यालय के तमाम लोग बन्नादेवी थाने पहुंचे और केशव देव के खिलाफ शिकायत करते कार्रवाई की मांग की है। इन कर्मचारियों का कहना है कि वह उन्हें बेवजह परेशान कर रहे है।
विज्ञापन