फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bhopal Police picks up Tappal doctor in human trafficking case

मानव तस्करी: टप्पल के डॉक्टर को भोपाल पुलिस ने उठाया, अपहरण का मचा शोर, पर यह निकला मामला

Sun, 29 Oct 2023 11:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 29 Oct 2023 11:06 PM IST
सार

मानव तस्करी से जुड़े मामले में टप्पल क्षेत्र में क्लीनिक चलाने वाले हरियाणा के डॉक्टर को भोपाल की पुलिस ले गई। डॉक्टर के परिजनों ने अपहरण की बात कही, पर मामला मानव तस्करी में डॉक्टर को हिरासत में लेने का निकला।

विज्ञापन
Bhopal Police picks up Tappal doctor in human trafficking case
उठा ले गई भोपाल पुलिस - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भोपाल में इसी माह दर्ज हुए मानव तस्करी से जुड़े मामले में टप्पल क्षेत्र में क्लीनिक चलाने वाले हरियाणा के डॉक्टर को भोपाल की पुलिस उठा ले गई है। डॉक्टर के अपहरण की खबर पर पुलिस के पसीने छूट गए। बाद में भोपाल पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर पर स्थानीय पुलिस ने राहत महसूस की।

विज्ञापन


बताया गया कि हरियाणा के होडल पलवल के रहने वाले डॉक्टर अशोक टप्पल क्षेत्र में जेवर बॉर्डर पर क्लीनिक चलाते हैं। 28 अक्तूबर देर शाम वह क्लीनिक पर मौजूद थे। तभी कुछ कार सवार लोग आए और उन्हें अपने साथ ले गए। जाते समय कार सवार यह कह गए कि हम पुलिस वाले हैं। मगर यह नहीं बताया कि कहां की पुलिस है। इसके बाद डॉक्टर का परिवार व परिचित आसपास के जिलों में पुलिस से जानकारी करते रहे। मगर कहीं से कोई सूचना नहीं मिली। 
विज्ञापन


सुबह स्थानीय पुलिस को क्लीनिक से डॉक्टर के अपहरण की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची। सीसीटीवी की मदद से कार का नंबर खोजा गया। उस नंबर के आधार पर पुलिस भोपाल पुलिस तक पहुंची। तब जाकर पता चला कि भोपाल शहर कोतवाली में 21 अक्तूबर को चार बच्चों के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ है। गांधी नगर रोड के ओवरब्रिज के नीचे रहने वाले आदिवासी परिवारों के क्रमश: आठ, चार, तीन व एक वर्ष के बच्चे गायब हुए हैं, जिन्हें कोई 35 से 40 वर्ष की महिला ले गई। उसकी जांच करते हुए पुलिस मानव तस्कर तक पहुंची है और उसी मुकदमे में इस डॉक्टर तक पहुंची। डॉक्टर को पूछताछ के लिए यहां से हिरासत में लिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 सीओ खैर राजीव द्विवेदी के अनुसार, डॉक्टर को रात में भोपाल पुलिस ले गई। सुबह अपहरण की सूचना दी गई। मगर जांच में साफ हुआ है कि उसे भोपाल पुलिस बच्चों के अपहरण व मानव तस्करी से जुड़े किसी मामले में लेकर गई है। डॉक्टर परिवार को बता दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed