फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bhim army workers controversial Sloganeering against PM Modi in AMU

एएमयू में चंद्रशेखर के स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने लगाए मोदी के खिलाफ विवादास्पद नारे 

Tue, 21 May 2019 03:38 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़ Published by: देव कश्यप Updated Tue, 21 May 2019 03:38 AM IST
विज्ञापन
Bhim army workers controversial Sloganeering against PM Modi in AMU
एएमयू छात्रनेता इमरान गाजी के साथ भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद - फोटो : अमर उजाला

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के स्वागत के दौरान अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बाब-ए-सैयद एवं यूनियन हॉल के समीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादास्पद नारे लगे।

विज्ञापन


एएमयू छात्र संघ द्वारा सोमवार को यूनियन हॉल में ‘राष्ट्र निर्माण में एएमयू की भूमिका’ विषय पर सिम्पोजियम का आयोजन किया गया था। इसमें भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद शामिल हुए। वाहनों के काफिला के साथ बाब-ए-सैयद पर पहुंचे चंद्रशेखर आजाद का छात्र संघ अध्यक्ष सलमान इम्तियाज, अकरम हुसैन सहित दर्जनों छात्रों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उस समय काफी संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे और नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर विवादस्पद नारे लगा दिये। हालांकि भीड़ में शामिल कुछ लोगों के कहने पर नारे लगने बंद हो गए। वहां से चंद्रशेखर गेस्ट हाउस नंबर एक में गए और फ्रेश होकर यूनियन हॉल पहुंचे। वहां भी कुछ उत्साही कार्यकर्ताओं ने मोदी के खिलाफ नारे लगाए। चंद्रशेखर के आगमन के पहले से ही भीम आर्मी के कार्यकर्ता यूनियन हॉल पहुंच गए थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ता यूनियन हॉल से लेकर उसके आसपास मुस्तैद रहे और हर गतिविधियों पर नजर रखें हुए थे। कार्यक्रम के बाद चंद्रशेखर छात्र संघ के रोजा इफ्तार पार्टी में भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed