Bharat Jodo Nyay Yatra: 25 फरवरी को सुबह अलीगढ़ पहुंचेगी यात्रा, होगा राहुल गांधी का रोड शो
भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर राहुल गांधी 24 फरवरी को बुलंदशहर पहुंचेंगे। बुलंदशहर के पंड्रावल में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा सुबह साढ़े आठ बजे वहां से रवाना होकर नौ बजे तक जवां के रास्ते जमालपुर पुल पर पहुंचेगी। यहां से खुली जीप में राहुल गांधी सवार होकर रोड शो करते हुए शमशाद मार्केट तक पहुंचेंगे। इसी बीच वे लोगों को संबोधित भी कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर राहुल गांधी 25 फरवरी सुबह शहर में पहुंचेंगे। यात्रा के आगमन को लेकर कांग्रेसजनों के साथ-साथ पुलिस-प्रशासनिक स्तर से भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। 23 फरवरी को एसपी सिटी ने पूर्व विधायक संग यात्रा मार्ग देखा। सुरक्षा व यातायात इंतजामों पर मंथन किया। जमालपुर पुल से शमशाद तक ढाई किमी का रोड शो होना कांग्रेस की तरफ से तय किया गया है। इसके बाद सड़क मार्ग से राहुल गांधी हाथरस के लिए रवाना हो जाएंगे।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर चल रहे राहुल गांधी 24 फरवरी को बुलंदशहर पहुंचेंगे। बुलंदशहर के पंड्रावल में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा सुबह साढ़े आठ बजे वहां से रवाना होकर नौ बजे तक जवां के रास्ते जमालपुर पुल पर पहुंचेगी। यहां से खुली जीप में राहुल गांधी सवार होकर रोड शो करते हुए शमशाद मार्केट तक पहुंचेंगे। इसी बीच वे लोगों को संबोधित भी कर सकते हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी के भी साथ होने की जानकारी मिल रही है।
यात्रा की तैयारियों को लेकर एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक अधिकारियों संग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक विवेक बंसल, जिलाध्यक्ष संतोष सिंह आदि के साथ यात्रा मार्ग को देखा। रूट प्लान, राहुल गांधी से मिलने वालों के नाम आदि पर चर्चा हुई। बताया गया कि एक घंटे के रोड शो के बाद तस्वीर महल, जेल रोड, जीटी रोड, सारसौल व नादा के रास्ते राहुल गांधी हाथरस के लिए रवाना हो जाएंगे। एसपी सिटी ने बताया कि सुरक्षा व यातायात संबंधी सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।
इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कुं. कृष्ण प्रताप सिंह, तारिक गांधी, शाहरुख खान, पूर्व अध्यक्ष तल्हा अबरार, सेवादल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जियाउद्दीन राही, वरिष्ठ कांग्रेसी नवेद खान, अनिल सिंह चौहान, राकेश देशराजन, गोपाल मिश्रा, शाहिद खान, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रवि बघेल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय यादव आदि थे।
जिला प्रभारी ने की बैठक, किया आह्वान
भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों व आगमन पर भव्य स्वागत को लेकर भी कांग्रेस जुटी हुई है। इसी कड़ी में पूर्व महापौर प्रत्याशी राजकुमार लोधी के सहयोग से इंदिरा नगर में बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह ने की। इस दौरान जिला प्रभारी विनीत पाराशर वाल्मीकि ने सुबह साढ़े आठ बजे भारी संख्या में राहुल गांधी के स्वागत के लिए पहुंचने की अपील की। बताया गया कि यह लड़ाई गरीब, मजदूर, किसान व महिलाओं की है। जिसे राहुल गांधी लड़ रहे हैं। इसलिए हमारा फर्ज बनता है कि उनका भव्य स्वागत करें। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. शेरपाल सिंह सविता, नागेंद्र पाल सिंह, शमसुद्दीन नेताजी, विनोद प्रियदर्शी, अनीता करोतिया, मुरारी लाल लोधी, प्यारेलाल राजपूत आदि मौजूद रहे।
तब महात्मा गांधी ने निकाली यात्रा, अब राहुल ने
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव तारिक गांधी के दोदपुर कार्यालय पर बैठक हुई। तारिक गांधी ने कहा कि आज देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा अहिंसात्मक कार्यक्रमों के बीच आवश्यक है, क्योंकि 1947 में अंग्रेजों से देश को मुक्त कराने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने बीड़ा उठाया था। आज देश को गम्भीर संकट से बचाने के लिए राहुल गांधी यात्रा पर निकल पड़े हैं। हमें उनके कंधे से कंधा मिलाकर काम करना है। संचालन अहमर अली ने। पूर्व विधायक विवेक बंसल के निर्देश पर सभी कांग्रेसजनों ने भमौला, फिरदौस नगर, नगला किला, अहमद नगर आदि में भ्रमण कर लोगों से यात्रा में पहुंचने की अपील की। बैठक में अब्दुल लतीफ खां, शाहिद खान, इम्तयाज खां, अहमर अली, अहमद विशाल, धर्मेन्द्र सिंह चौहान पूर्व जिला अध्यक्ष आदि मौजूद थे।