फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Bhakiyu workers got angry on the behavior of SO, farmer went on hunger strike

Aligarh News: एसओ के व्यवहार पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता, किसान अनशन पर बैठा

Tue, 04 Mar 2025 02:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu workers got angry on the behavior of SO, farmer went on hunger strike
हसायन पुलिस के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे किसान। संवाद - फोटो : Samvad
भाकियू भानु कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष हसायन पर कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौज करने और तीन घंटे तक अनैध हिरासत में थाने में बैठाने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने तहसील पर धरना शुरू कर दिया। एक किसान आमरण अनशन पर बैठ गया। बाद में संगठन के जिलाध्यक्ष ने एसपी को संबोधित ज्ञापन सीओ को सौंपा और इसमें एसओ को निलंबित करने की मांग की है।
विज्ञापन





भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष ठा. राम जादौन ने बताया कि रविवार काे गांव बकायन में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। इसमें उनका एक कार्यकर्ता सतेंद्र कुमार घायल हो गए थे। वह थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा से मिले और कार्यकर्ता का मेडिकल कराने की बात कहकर चले गए।
विज्ञापन




उनके जाने के बाद थानाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ गाली गलौज की और तीन घंटे तक थाने में बैठाए रखा। इसकी सूचना उन्होंने स्वयं फोन से सीओ सिकंदराराऊ को दी। बाद में संगठन के प्रदेश मंत्री अमर सिंह के पहुंचने के बाद उन्हें छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन





सोमवार को इस मुद्दे पर तहसील परिसर में धरना शुरू कर दिया। पीड़ित किसान सतेंद्र कुमार ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। भाकियू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि क्षेत्र में अपराध बढ़ रहे हैं। पुलिस घटनाओं का फर्जी खुलासा कर रही है।



ज्ञापन में एसओ को निलंबित करने और उन्हें हटाने की मांग की गई। छह मार्च तक ऐसा नहीं होने पर सात मार्च से थाने में अनिश्चित कालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी गई।




धरने पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, ठा. अमर सिंह, सतेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री, अरमान अली बेग, अहसान अली बेग, इंतजार चौहान, कमल शेर आदि शामिल रहे। थानाध्यक्ष सुनील कुमार का कहना है कि गांव बकायन में एक झगड़ा हो गया था। उसमें धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई थी, लेकिन आरोप लगाने वाले लूट की रिपोर्ट दर्ज कराना चाह रहे थे, जबकि ऐसी कोई घटना नहीं हुई।





सीओ श्यामवीर सिंह का कहना है कि भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष ठाकुर राम जादौन ने हसायन थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। आरोपों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed